Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
R

Ram kumar

May 1, 2020astrology

साल 2020 में एक ही माह में एक साथ 2 कौन से ग्रहण नज़र आने वाले हैं?

1 Answers
6

P
@panditayush4171May 1, 2020

जब भी ग्रहण के बारें में बात होती है जो इससे हिन्दू धर्म तो प्रभावित होता ही है साथ ही यह ग्रहों और सितारों में बड़ा बदलाव लाता है| जहां एक ग्रहण होने में लोग कई सारे नियम बना लेते हैं वहीँ इस साल तो एक महीने में 2 बार ग्रहण की स्थति होने वाली है| जी हाँ! बिलकुल सही सुना आपने आने वाले जून 2020 के महीने में दो बार ग्रहण लगेगा| सबसे बड़ी बात है कि यह दोनों ही ग्रह भारत में दिखाई देंगे| इसलिए इन दोनों ग्रहण का प्रभाव भारत में भी पड़ेगा| पहला चंद्र ग्रहण पड़ेगा और दूसरा सूर्य ग्रहण पड़ेगा| अगर ज्योतिष शाश्त्र के अनुसार देखा जाए तो ग्रहण के दौरान सूतक काल सबसे अहम होता है|


Article image

(इमेज -गूगल)


जून के महीने में पहले हफ्ते में चंद्र ग्रहण होगा| 5 जून 2020 को लगने वाला यह चंद्र ग्रहण इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण है| यह रात 11 बजकर 15 मिनट से शुरु होगा और 6 जून रात 2 बजकर 34 मिनट तक रहेगा| चंद्र ग्रहण में लगने वाला सूतक, ग्रहण के 3 घंटे पहले शुरू होगा अर्थात 8 बजकर 15 मिनिट से|


जून महीने में दुसरा ग्रहण सूर्य ग्रहण है जो कि 21 जून 2020 को होगा| इस साल का यह पहला सूरा ग्रहण है, जो भारत में भी दिखाई देगा| 21 जून को सूर्य ग्रहण सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा और जो दोपहर 2 बजकर 2 मिनट तक रहेग| इस ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले शुरू हो जाएगा उसके बाद ग्रहण खत्म होने तक रहेगा| अर्थात रात 9 बजाकर 15 मिनिट से सूतक शुरू हो जाएगा|


ग्रहण के समय कौन सी सावधानियां रखना चाहिए:


- गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और न ही इस अवधि में चाकू, छुरी या तेज धार वाली वस्तुओं का प्रयोग न करें और घर में बैठे हुए गायत्री मंत्र और हनुमान चालीसा का पाठ करते रहें|


- ग्रहण के दौरान भोजन और पानी का सेवन बिलकुल न करें, लेकिन बच्चे, बूढ़े और गर्भवती महिलाएं सेवन कर सकती हैं|


- इस समय पूजा करना और स्नान करना भी शुभ नहीं होता|


- ग्रहण के बुरे प्रभावों से बचने के लिये महा मृत्युंजय मंत्र का जाप जरुर करें|


0
3