Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
H
Apr 11, 2024entertainment

रकुल प्रीत सिंह कौन है?

2 Answers
8

avatar
@kirankushwaha3551Apr 9, 2024

चलिए दोस्तों आज हम आपको बताते हैं रकुल प्रीत सिंह कौन है। ऐसे बहुत से कम लोग है जो रकुल प्रीत सिंह के बारे में जानते हैं।चलिए आज हम आपको रकुल प्रीत सिंह के बारे में डिटेल से जानकारी देते हैं।

 

रकुल प्रीत सिंह एक भारतीय नारी है जो एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और मॉडल हैं।

रकुल प्रीत सिंह जी का जन्म 10 अक्टूबर सन 1990 में नई दिल्ली में पंजाबी परिवार में हुआ था। रकुल प्रीत सिंह जी के पिता का नाम कुलविंदर सिंह था और वह आर्मी ऑफिसर थें।रकुल प्रीत सिंह का बचपन से ही अभिनेत्री बनने का सपना था। लेकिन उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के बारे में कुछ भी नहीं पता था। रकुल प्रीत सिंह अपनी स्कूल की पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल से की थी तथा कॉलेज की पढ़ाई जीसस एंड मैरी कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से की थी। रकुल प्रीत सिंह की पढ़ाई पूरी करने के पहले ही लगभग 18 वर्ष की आयु में मॉडलिंग करना शुरू कर दी थी।  इन्होंने पहली फिल्म 2009 में गिल्ली नामक कन्नड़ फिल्म से फ़िल्म बनाने की शुरुआत की थी।रकुल प्रीत सिंह को आधे दर्जन से अधिक फिल्मों में मुख्य किरदार के रूप में चुना गया है इन फिल्मों में चार बड़ी तेलुगु फिल्में  शामिल है। रकुल प्रीत सिंह हिंदी फिल्म,तमिल,तेलुगू, कन्नड़ इत्यादी फिल्मों में दिखाई देती हैं। रकुल प्रीत सिंह मुख्य रूप से बॉलीवुड फिल्मों में काम करती हैं।रकुल प्रीत सिंह लगभग 10 वर्षों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही है।

 

रकुल प्रीत सिंह फिल्म इंडस्ट्री के अलावा यह एक सक्रिय गोल्फ खिलाड़ी भी बनी है और राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी हैं। अगर मैं वर्तमान समय की बात करूं तो रकुल प्रीत सिंह इस समय तेलंगाना सरकार के बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ अभियान के ब्रांड एंबेसडर बन गई है। इस प्रकार रकुल प्रीत सिंह जी अपने जीवन में बहुत कामयाबी तक पहुंच चुकी है। रकुल प्रीत सिंह एक कामयाब नारी हैं उन्होंने अपने जीवन में बहुत परिश्रम की हैं।

 

 

Letsdiskuss

 

 

0
3
S
@sonamsingh1730Apr 10, 2024

यहां पर मैं आपको रकुल प्रीत सिंह का जीवन परिचय देना चाहूंगी:-

दोस्तों रकुल प्रीत सिंह का जन्म 10 अक्टूबर सन 1990 को हुआ था  मैं आपको बता दूं कि रकुल प्रीत सिंह एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री तो है ही साथ में एक मॉडल भी है। इन्होंने अपनी फिल्म करियर की शुरुआत सन 2009 में कन्नड़ फिल्म गिल्ली से की थी। रकुल प्रीत का सपना बचपन से ही  अभिनेत्री बनने का था। जब रकुल प्रीत ने पढ़ाई पूरी करने से पहले ही 18 वर्ष की उम्र में मॉडल के रूप में अपना सफर शुरू कर दिया था। मैं आपको बता दूं कि रकुल प्रीत सिंह अभिनेत्री और मॉडल होने के साथ-साथ सक्रिय गोल्फ खिलाड़ी भी बनी और राष्ट्रीय स्तर पर खेल भी चुकी है ।

 रकुल प्रीत सिंह ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल धौलकुंआ दिल्ली से की है। मैं आपको बता दूं कि अभिनेत्री के पिता कुलविंदर सिंह आर्मी ऑफिसर थे। रकुल प्रीत सिंह ने साल 2011 में मिस इंडिया में भाग लिया था लेकिन वह विजेता नहीं थी। और फिर इसके बाद वह मुंबई आई और कई फिल्मों के लिए ऑडिशन दिया और लगातार उन्हें रिजेक्शन मिलने के बाद काफी निराशा हुई रिजेक्शन होने के बाद भी वह हार नहीं और आगे बढ़ाने की कोशिश की।

 

चलिए हम आपको बताते हैं कि रकुल प्रीत सिंह कौन-कौन सी फिल्म में काम कर चुकी है :-

अटैक पार्ट 1 

दे दे प्यार दे 

मरजांवा 

यारियां।

दोस्तों मैं आपको बता दूं कि रकुल प्रीत सिंह के जीवन में इतनी कठिनाइयां आने के बाद भी वह हार नहीं मानी और हमेशा आगे बढ़ती रही और आज वह एक सफल अभिनेत्री बन चुकी है। और लोग उन्हें खूब पसंद भी कर रहे हैं। क्योंकि वह एक बहुत ही अच्छी अभिनेत्री और एक खूबसूरत मॉडल है।

 

 

Letsdiskuss

 

 

 

0
2