Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
komal Solanki's avatar
Oct 10, 2023education

रावण के पैरो के नीचे कौन रहता था?

1 Answers
19

A
@anjalipatel3903Oct 10, 2023

आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि रावण के पैरों के नीचे कौन रहता था। आप और हम में से रामायण तो सभी ने देखी ही होगी लेकिन एक बात कभी नोटिस नहीं किए होंगे कि जब भी रावण अपने सिंहासन में बैठता था तो उसके पैरों के नीचे एक नीले रंग का व्यक्ति लेटा रहता था लेकिन आपने कभी इस बात पर गौर नहीं किया होगा तो चलिए हम आपको बताते हैं कि वह नीले रंग का व्यक्ति कौन है।हालांकि इस व्यक्ति के बारे में लोग अलग-अलग बातें करते हैं लेकिन सत्य बात यह है कि वह व्यक्ति नौ देवों में से एक शनि देव है। ऐसा बताया जाता है कि रावण नौ ग्रहों को बंदी बनाकर रखता था ताकि उनके पुत्रों की कुंडली मे ग्रहों का कोई दोष न हो इसलिए शनिदेव नव ग्रहों को अपने वश में रखता था। अब तो आपको मालूम चल ही गया होगा कि रावण के पैरों के नीचे शनि देव को बंदी बना कर रखता था।

Article image

0
9