Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
R
May 28, 2018others

कौन लगाएगा लगाम बढ़ते हुए पेट्रोल डीजल के दामों पर? क्या आम आदमी कुछ कर सकता है?

1 Answers
2

@rahulashrivastava3892May 28, 2018

तेल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है | महंगाई की मार क्या कम थी की अब पेट्रोल डीजल की कीमतों ने मध्यम वर्गीय परिवार का मासिक बजट बिगाड़ कर रख दिया है | तेल की कीमतों में हाल ही में आई अचानक उछाल को देखकर हम सब भोचक्के रह गए | ऐसा लगा की सरकार हमसे धोखा कर रही है क्योंकि कर्नाटक चुनाव के तुरंत बाद तेल की कीमतों में उछाल आया | ऐसा भी लगा की सरकार तेल की बढती कीमतों को रोक तो सकती है क्योंकि कर्नाटक चुनाव तक तेल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी | तो आखिर वह कौन है जो पेट्रोल की बढती कीमतों पर लगाम लगा सकता है?


क्या आम आदमी कुछ कर सकता है? जी हाँ कर सकता है | अपने रोजमर्रा की पेट्रोल डीजल की खपत को कम करके ही इसका उपाय संभव लगता है क्योंकि सरकार तो वोट बैंक की राजनीती के चलते कीमतों में सुधार चुनावों से पहले नहीं लाएगी |

इन सब के बीच ताज़ा रुझान इंगित करते हैं की कच्चे तेल की कीमतों में 1.83 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट के चलते शायद तेल कंपनियां जल्द ही तेल की कीमतों को कुछ हद तक घटा सकती हैं | परन्तु तेल की घटते भंडारों के कारण तेल की कम खपत ही इसके दामों पर लगाम लगा कर रख सकती है |



Article image

0
React