महान वैज्ञानिक विक्रम साराभाई को गूगल ने डूडल क्यों बनाया है ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


A

Anonymous

Seo Executive | पोस्ट किया |


महान वैज्ञानिक विक्रम साराभाई को गूगल ने डूडल क्यों बनाया है ?


0
0




Blogger | पोस्ट किया


विक्रम साराभाई भारत के उन महान वैज्ञानिकों में से एक है जिन्होंने देश के विज्ञान को नई ऊंचाइयां प्रदान की| उनका जन्म अहमदाबाद के एक उद्योगपति के यहां 12 अगस्त 1919 को हुआ था| बचपन से विक्रम साराभाई को विज्ञान में काफी रुचि थी जिसे उनके पिता ने भी बहुत प्रोत्साहन दिया था|

Letsdiskuss सौजन्य: जागरण


एक अच्छे वैज्ञानिक के साथ विक्रम साराभाई को एक अच्छा टीम प्लेयर भी माना जाता था| भारत के स्पेस प्रोग्राम में उनका काफी बड़ा योगदान रहा है| उनके योगदान और सेवा को देखते हुए 1962 में उन्हें शांति स्वरूप भटनागर मेडल दिया गया था| 1966 में उन्हें पद्मभूषण अवॉर्ड भी मिला था|

1947 में विक्रम साराभाई ने अहमदाबाद शहर में पीआरएल की स्थापना की थी जिसके लिए उन्होंने फाइनेंसियल मदद भी अपने पिता से ही ली थी| भारत के पहले रोकेट का परीक्षण विक्रम साराभाई की निगरानी में ही हुआ था| आज भारत विश्व के उन देशों में है जिनकी गिनती इस प्रोग्राम की दुनिया में बेहतरीन देशों में होती है| इसके पीछे विक्रम साराभाई का बहुत बड़ा हाथ है| महान वैज्ञानिक की मृत्यु 1971 में 30 दिसंबर को रोज हुई थी इन्हीं की याद में गूगल ने भी उनका डूडल बनाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं| आज के वैज्ञानिकों के लिए भी विक्रम साराभाई एक प्रेरणामूर्ति है|



0
0

');