आपने देखा होगा कि महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में गंजेपन की समस्या अधिक देखने को मिलती है इसके पीछे का कारण क्या है चलिए हम आपको बताते हैं। अक्सर पुरुषों के उम्र बढ़ने के साथ पुरुषों के बाल अधिक झड़ने लगते हैं, जिसे विज्ञान की भाषा में एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया कहा जाता है पुरुषों में एंड्रोजन हार्मोन की कमी की वजह से बाल झड़ने की समस्या शुरू होने लगती है और यह धीरे-धीरे गंजेपन की समस्या बन जाती है अक्सर यह 30 वर्ष की उम्र के बाद अधिक देखने को मिलता है, और इस समस्या से बचने के लिए आपको अपने आहार में बदलाव लाना होगा जैसे कि प्रोटीन से युक्त, आयरन से भरपूर भोज्य पदार्थों का सेवन करना होगा।







