“वीरता का पर्व, सेना दिवस आया, शूरवीरों की शौर्य गाथा सुनाने,
तूफानों से भी तेज है जिनके इरादे, आज हम आएं हैं उनके बारे में कुछ खास बताने”
सेना दिवस भारतीय सेना के बलिदान और समर्पण पर अधरति है| जो देश की रक्षा और सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं| ये दिन हमारे लिए बहुत ही खास है, क्योंकि इस दिन को मनाना हमारे सैनिकों के प्रति हमारी तरफ से कृतज्ञता और आभार का अभिवादन है|
शौर्य और समर्पण: सेना दिवस हर भारतीय के लिए गर्व भरा मौका है, जो सेना के वीर जवानों को उनके बलिदान और देश के लिए उनके हिम्मत भरे ज़ज्बे को सलामी देने के लिए मनाया जाता है| भारतीय सेना ने अपने सेनिकों के साहस, शौर्य, और निष्ठा के माध्यम से दुनिया में अपनी पहचान बनाई है| इस दिन हमें समझना चाहिए कि सेना न केवल देश की सरहदों की रक्षा करती है, बल्कि वह आपसी सद्भाव और विकास के लिए भी सक्रिय रूप से योजनाएं चलाती है| सेना न केवल युद्ध क्षेत्र में बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में भी अपनी अद्वितीय क्षमताओं को प्रदर्शित करती है|
"धरा पर बूंदें गिराएं, स्वतंत्रता की राहों में, सेना हमारी खड़ी है,
हम सब को मिले सुरक्षा, उन्हें इस बात की फ़िक्र बड़ी है,
युद्ध में हो जो भी कठिनाईयाँ, इस बात की बिना परवाह किये,
तूफानों से भी लड़ जाये जो और दुश्मनों के साथ चट्टान बनके खड़े हैं”
समर्थन का महत्व: सेना दिवस एक ऐसा मौका है जब हमें सेना के प्रति अपने समर्पण को दिखाने का अवसर मिलता है| हमें यह याद रखना चाहिए कि सेना न केवल सरकारी विभाग है, बल्कि यह एक भारतीय नागरिक का हिस्सा भी है| हमारा समर्थन ही उनके उत्साह और समर्पण को और बढ़ा सकता है|
"आओ मिलकर करें उनका समर्थन और बढाएं उनकी हिम्मत,
करें देश की सेना को सलाम, हमारा देश है हमारी शान”
सेना दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हमारे सुरक्षा बलों की महत्वपूर्ण भूमिका है और हमें इसे समर्थन और सम्मान देना चाहिए| इस दिन को एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखकर हमें यह सोचना चाहिए कि कैसे हम अपने देश के सेना के साथ मिलकर विकसित हो सकते हैं और कैसे हम समृद्धि और सुरक्षा की दिशा में सहयोग कर सकते हैं। इस दिवस पर हमें सेना के वीर जवानों को उनके साहस, शौर्य और बलिदान के लिए हमारा समर्पण और कृतज्ञता सुनिश्चित करना चाहिए। सेना दिवस के इस अद्वितीय मौके पर हम सभी एकजुट होकर भारतीय सेना के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि हम भी देश के उन्नति और समृद्धि की दिशा में सहयोग करने के लिए समर्थ हैं।





