Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
S
Apr 26, 2024news-current-topics

क्या केजरीवाल जी को ज़मानत मिलेगी ?

1 Answers
0

M
@meenakushwaha2225Apr 26, 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल गयी है, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल ने 15,000 निजी मुचलने देने पर उन्हें जमानत दे दी गयी है। दिल्ली शराब घोटाला केश मे लगातार 8 बार ईडी के समन की केजरीवाल अनदेखा किये है, लेकिन इस मामले को लेकर एजेंसी ने कोट में दो याचिकाएं दायर की। आज कोर्ट द्वारा अरविन्द केजरीवाल को दोनों मामलों को लेकर जमानत दे दी गयी है। अब से केजरीवाल को रोजाना कोर्ट मे पेशी के लिए नहीं आना होगा। लेकिन यह मामला खत्म नहीं हुआ है, सिर्फ केजरीवाल को पेशी मे नहीं आना होगा।

आप समझ सकते है कि अदालत ने CM केजरीवाल को सिर्फ नियमित पेशी से जमानत मिली है। यह कह सकते है कि ये केस अभी भी अदालत में विचाराधीन रहेगा। इस मामले में केजरीवाल के वकील ने कहा कि CM केजरीवाल के खिलाफ जो भी धाराएं लगी हैं, वह जमानती हैं। वहीं CM केजरीवाल संवैधानिक पद पर बैठे हुए है और ऐसे में केजरीवाल के पास बहुत सी जिम्मेदारी हैं। लेकिन अदालत के नियमों का पालन करते हुए वह कोर्ट मे उपस्थित हुए है,इस तरह से अदालत ने केजरीवाल की जमानत की अर्जी स्वीकार कर ली है और 15,000 के निजी मुचलने मे केजरीवाल को जमानत दे दी है।

 

दिल्ली शराब घोटाले केस मे पूछताछ के दौरान ED अभी तक 8 बार अरविन्द केजरीवाल को समन भेज चुके है। लेकिन हर बार केजरीवाल ने ED के समन को गैर संवैधानिक बताये है और खुद वहां पर पेश नहीं हुये। ED ने केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट में 2बार याचिकाये दायर की थी। खास बात यह है कि जब ये मामला कोर्ट मे गया था, तब भी ED ने केजरीवाल को कई बार समन भेजे। वहीं आज की सुनवाई में भी कोर्ट द्वारा ने ED को समन न भेजने जैसे कई निर्देश नहीं दिए है। ऐसा भी हो सकता है कि जांच एजेंसी द्वारा CM केजरीवाल को आने वाले समय मे आगे भी समन भेजा जाएगा।

 

Letsdiskuss

 

 

0
1