Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Dec 28, 2018astrology

मकर राशि वालों के जीवन में 2019 क्या उतार-चड़ाव लाने वाला है ?

1 Answers
2

@pamditadayaramasharma5207Dec 28, 2018

वैसे तो हर दिन सभी के लिए कुछ नया ही होता है | परन्तु अगर हम राशियों की बात करें तो सभी की राशियों में हर पल कुछ नया होता है | ज्योतिष में सिर्फ दिन नहीं बल्कि एक-एक मिनिट का लेखा जोखा होता है | कहा जाता है कि जो होता है वो भगवान की मर्जी के साथ होता हैं, बिना भगवान की मर्जी के पत्ता भी नहीं हिल सकता | ज्योतिष को हम भगवान का सन्देश कह सकते हैं | इससे मानव जीवन में होने वाली बड़ी घटना की हानि को कम किया जा सकता है |


आज आपको मकर राशि के बारें में बताते हैं, और साथ ही आपको यह बताते है, कि 2019 मानव जीवन में क्या नया बदलाव लेकर आने वाला है | पहले तो 12 राशियों में मकर राशि 10 नंबर पर आती है | इस राशि वाले लोग बड़े ही महत्वकांशी होते हैं | ऐसे लोगों को हर बात जानना होता है | यह बहुत ही मेहनती होते हैं, और ऐसे लोगों को बहुत परिश्रम करना होता है | इस राशि के लड़के बहुत कम बोलना पसंद करते हैं, परन्तु लड़कियों का स्वाभाव अच्छा होता है |

मकर राशि के 2019 में आने वाले बदलाव :-

काम के क्षेत्र में :-
मकर राशि वालों का काम के क्षेत्र में 2019 में काफी अच्छा बदलाव आने वाला है | अगर नौकरी कर रहें हैं तो आपकी नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने के योग और अगर व्यापार कर रहे हैं, तो व्यापार में बहुत अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं | परन्तु इसका मतलब यह बिलकुल नहीं कि आप मेहनत करना छोड़ दें |

धन के क्षेत्र में :-
इस राशि वालों को धन के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कमी का सामना पहले की अपेक्षा कम करना पड़ेगा | अर्थात इस वर्ष धन का क्षेत्र कुछ हद तक मजबूत बना रहेगा | इस वर्ष खर्च अधिक होने की सम्भावना है जिसके कारण हो सकता है, आपका बजट थोड़ा सा हिल जाए परन्तु आप अपने खर्चों को नियंत्रित कर के धन के क्षेत्र को ठीक रख सकते हैं |

शिक्षा के क्षेत्र में :-
ये साल विद्यार्थियों के लिए काफी अच्छा रहेगा | इस साल उनकी मेहनत उनके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगी | इस वर्ष मकर राशि वाले शिक्षा के जिस भी क्षेत्र में जाना चाहें उन्हें उन्नति ही मिलेगी |

Article image (Courtesy : वेबदुनिया )

0
1