Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
S
Aug 21, 2018others

आज लोग बोलते है ये दशक वो दशक, क्या है ये दशक और ये कितने टाइम मैं आता है?

1 Answers
0

avatar
@rameshkumar7346Aug 21, 2018
बहुत ही अनोखा सवाल है आपका जिसका जवाब देते हुए मुझे भी बहुत ख़ुशी महसूस हो रही है | अक्सर हम टीवी पर और समाचार पत्रों में यह सुनते व पढ़ते है की इन्होने इतने दशक तक कार्य किया या यह सत्तर के दशक की बात है | तो आइये जानते है की यह दशक होता क्या है व इससे क्या अभिप्राय है |

दशक की सीधी सादी परिभाषा यह है की 10 वर्ष के समूह को दशक कहते हैं जैसे 1960 से 1969 तक के समय को एक दशक के रूप में गिना जायगा | इसी प्रकार जिन वर्षो का समयांतराल 10 वर्ष का होगा तो वह एक दशक बन जायगा |

यदि हम किसी मनुष्य के जीवन से दशक के अभिप्राय को समझने का प्रयास करे तो आप इस प्रकार इसे समझ सकते हैं | अटल बिहारी बाजपाई ने 70 का दशक देखा अर्थात उन्होंने 1970 से 1979 का समय देखा | इसी प्रकार राजीव गाँधी ने 80 के दशक में भारतीय राजनीति की कायापलट की अर्थात उन्होंने 1980 से 1989 तक राजनीति में कार्य गया |

यह बहुत आसान सी परिभाषा थी जिससे आप समझ सकते हैं की दशक क्या है | यदि आप टीवी पर किसी वार्तालाप के मध्य दशक शब्द सुनते हैं तो समझ जाइये की यह शब्द दस के समूह को दर्शान के लिए कहा गया है |

Article image
0
0