S
Sikandar khan· 8 years ago
Sharing trusted health, wellness, and beauty insights to support informed choices and everyday well-being.

मेरा शेड्यूल बहुत व्यस्त है और मुझे अपने बालों की देखभाल के लिए ठीक से टाइम नहीं मिलता तो क्या मुझे बालों को झड़ने से बचने के तरीके बता सकते हैं?

8
1.1K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on05/08/26

अगर आपका शेड्यूल बहुत व्यस्त है और बालों की देखभाल के लिए समय नहीं मिल पाता, तब भी कुछ आसान और कम समय लेने वाले तरीके अपनाकर आप बालों का झड़ना काफी हद तक कम कर सकते हैं। इसके लिए आपको बड़े-बड़े रूटीन की जरूरत नहीं है, बस कुछ छोटी लेकिन लगातार आदतें जरूरी हैं।

सबसे पहले, अपनी डाइट पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। बालों की जड़ें मजबूत रखने के लिए शरीर को सही पोषण चाहिए। आप अपने खाने में प्रोटीन जैसे दाल, अंडा, पनीर, सोयाबीन और हरी सब्जियां शामिल करें। इसके साथ विटामिन C और आयरन भी बहुत जरूरी होते हैं, जो बालों की ग्रोथ को सपोर्ट करते हैं।

दूसरी बात, पानी पर्याप्त मात्रा में पीना चाहिए। अगर शरीर में पानी की कमी होती है तो बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं। दिनभर में कम से कम 7–8 गिलास पानी पीने की कोशिश करें।

तीसरी जरूरी आदत है स्कैल्प को साफ रखना। अगर समय कम है तो हफ्ते में 2 बार हल्के शैम्पू से बाल धो लेना काफी होता है। बहुत ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से बचें क्योंकि ये बालों को और कमजोर कर सकते हैं।

अगर आपके पास बहुत कम समय है, तो आप नारियल तेल या हल्का हेयर ऑयल हफ्ते में एक बार लगा सकते हैं। सिर्फ 30–40 मिनट का मसाज भी ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर बालों की जड़ों को मजबूत करता है।

तनाव भी बाल झड़ने का एक बड़ा कारण है। इसलिए कोशिश करें कि थोड़ा रिलैक्स रहें, गहरी सांस लें या दिन में कुछ मिनट आराम जरूर करें।

एक और आसान तरीका है कि गीले बालों को ज्यादा जोर से न कंघी करें और हीटिंग टूल्स जैसे स्ट्रेटनर या ड्रायर का कम इस्तेमाल करें।

अगर आप बहुत बिजी हैं, तो छोटे-छोटे बदलाव भी काफी असर दिखाते हैं। बालों की देखभाल के लिए घंटों समय देने की जरूरत नहीं है, बस नियमित और सही आदतें अपनानी होती हैं।

अगर झड़ना बहुत ज्यादा हो रहा है, तो एक बार डॉक्टर या स्किन स्पेशलिस्ट से सलाह लेना बेहतर रहेगा ताकि सही कारण पता चल सके।

M
View Profile
0
Replying to the question above
Updated on05/02/26

आज कल लड़कियां पढ़ाई, ऑफिस के काम इतना ज्यादा व्यस्त हो गयी है कि वह आपने बालो की देखभाल करने के लिए उन्हें टाइम नहीं मिलता है तो ऐसे मै आपको बालो क़ो झड़ने से बचाने के लिए कुछ तरीके बताऊंगी -
बालो क़ो झड़ने से रोकने के लिए बालो मे प्याज़ का रस लगाए, सबसे पहले 1-3प्याज़ क़ो छिलकर काटकर मिक्सर मे डालकर पीसकर प्याज़ का रस निकालकर बालो की जडो मे 10-20मिनट लगाकर रखे उसके बाद बालो मे शैम्पू लगाकर बाल धो ले, यह प्रकिया लगातार 1 सप्ताह तक करने से बाल झड़ने कम हो जाते है।Article image

S
View Profile

Mp

2
Replying to the question above
Answered on01/07/23

आपने बहुत ही अच्छा सवाल किया है कि आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं इनके पास इतना अधिक काम होता है कि उन्हें अपने बालों का ख्याल रखने का बिल्कुल भी समय नहीं मिल पाता है जिस वजह से उनके बाल रूखे बेजान और झड़ने लगते हैं ऐसे में मैं उन लोगों को कुछ यहां पर टिप्स बताऊंगी जिनको अपनाकर वे लोग अपने झड़ते हुए बाल को रोक सकते हैं।

अंडे का हेयर मास्क

अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, सल्फर, जिंक और फास्फोरस पाया जाता है जो कि हमारे बालों के लिए बहुत ही जरूरी पोषक तत्व होते हैं इसकी सहायता से आप अपने झड़ते हुए बालों को रोक सकते हैं इसके लिए आपको एक कप में अंडे का सफेद भाग लेना है और उसमें मेहंदी मिलाकर बालों में लगाने से बालों का झड़ना बंद हो जाता है, तथा दो मुंहे बालों की समस्या भी खत्म हो जाती है ऐसा आपको हफ्ते में एक बार करना है।Article image

Krishna Patel
View Profile
2
Replying to the question above
Answered on12/20/17

सही ढंग से बालो की देखभाल करने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना बस हफ्ते में दो-तीन बार तेल से मालिश करे, मालिश के लिए आप नारियल का तेल, जैतून का तेल, तिल का तेल और एरंडी का तेल का मिश्रण बनाकर हल्का गरम करके मजबूती से रात को बालों की जड़ो में मालिश करे तो बाल मजबूत हो जायेंगे और लम्बे भी होंगे. अगर बाल अधिक ही झड गए है और खाली जगह दिखाई देने लगता है तो फ़ौरन प्याज ले आये और इस को मिक्सर में पेस्ट बना ले. थोडा सा गरम पानी डाल के रहने दे. ऊपर पानी तैर आएगा और आप इस पानी को छान के बोतल में भर ले. हर रोज, 3 महीनो तक, इस रस को बालों में अच्छी तरह से मल दे.

बालों को धोने के लिए कभी शैम्पू का उपयोग न करे. आमला और शिकाकाई सदियों से बालों को धोने के लिए श्रेष्ट माना गया है. गरम पानी में इस का तैयार पैक को मिला दे और इस से बालों को धोये.

बालों को काला, घना और स्वस्थ बनाने के लिए बिलकुल खट्टे दही का उपयोग करे जो 3-4 दिनों से बाहर रखा गया हो. इस के अन्दर बेसन और उरद दाल का पेस्ट मिला के अच्छी तरह बालों में मल दे और आधा घंटा रहने दे. बालो को सिर्फ चमकीला बनाना हो तो आप अंडे का सफ़ेद भाग को बालो में मल दे तो खूब चमकेंगे. चाय का पानी (बिना दूध के) भी बालो को चमकाएगा. अगर आप घने और चमकीले बाल चाहते है तो पूरा अंडा उपयोग करे. पीले भाग में फट्स और विटामिन बी और इ भी होता है जो बालो के लिए बिलकुल सही है|

ये बहुत ही इजी स्टेप हैं जो आपको समय अनुसार ठीक लगे आप ये विकल्प चुन सकते हैं

5 Ways To Prevent Hair Damage After Hair Colour : कलर करने के बाद झाड़ू की  तरह रूखे और बेजान हो गए हैं आपके बाल? तो आज से ही शुरू कर दें

A
View Profile
2