M
Aug 14, 2018food-cooking

आलू भटूरे क्या होते हैं, इसे कैसे बना सकते हैं ?

3 Answers
React

छोले भटूरे सभी ने सुना हैं, छोले कुलचे सुना हैं, पर आलू भटूरे कैसे बनाते हैं, या ये क्या होते हैं, ये बहुत से लोगों को नहीं पता होगा | आज आपको हम बतातें हैं, आलू भटूरे कैसे बनाते हैं | आलू भटूरे बनाना जितना आसान हैं, उतने सी साधारण इसकी सामग्री हैं , जो आपको आसानी से घर पर मिल जाएगी |

आलू भटूरे साधारण भटूरे की तरह ही होता हैं, बस इसमें आलू होते हैं, और बनाने में भी यह आसान हैं |

सामग्री :-
मैदा,आलू(उबले हुए),दही,तेल
विधि :-
- सबसे पहले आलू को उबाल कर छील लें, और उसको अच्छी तरह मैश कर लें | (आप उबले आलू को कद्दूकस कर सकते हैं )
- अब एक बर्तन में मेदा छान कर उसमें मैश किया हुआ आलू, दही, 1 चम्मच तेल और हल्का सा नमक डालकर मिलाएं |
- अच्छे से मिलाने के बाद उसको अच्छी तरह गूँथ लें, और उसके बाद गुंधे हुए आटे को 20 से 25 मिनिट तक के लिए धक् कर रख दें |
- जैसे ही आटा ठीक तरह से सेट हो जाये तो अब आप भटूरे बनाने के लिए तैयारी कीजिये |
- एक कड़ाई में तेल गरम करें, और भटूरे को बेल लें और जैसे ही तेल गरम ही जाये तो आप भटूरे को तल लें |
- हलके brown होने तक तले और उसके बाद उसको किसी paper पर निकाल लें जिस उसका तेल उस paper पर रह जाये |
लीजिये आलू भटूरे तैयार हैं, अब आप इसको छोले के साथ यह अचार के साथ खा सकते हैं |
Article image
( Courtesy : Niya's World )
नए तरीके से दही भल्ले कैसे बना सकते हैं, जानने के लिए नीचे link पर Click करें :-

React

अनीता जी आपने जो विधि बताई हैं, वो कबीले तारीफ हैं, पर मैं आपको एक और विधि बताती हूँ |

आप आलू भठूरे दूसरे तरीके से भी बना सकते हैं, जैसे आप आलू के पराठें बनाते हैं, वैसे ही आप आलू भटोरे बना सकते हैं | आप भठूरे तेल में तलते हैं और पराठें आप तवे पर सेकते हैं, बस इतना ही फर्क हैं, बाकी आप आलू भठूरे जो विधि आपको हम बताएंगे उससे भी आसानी से बना सकते हैं |

आप आलू को उबाल कर ठंडा होने पर छील कर मैश कर लें, और आलू की आप सब्जी बना सकते हैं, और आप गुंधे हुए आटे में आलू की सब्जी भर कर उसको छोटा बेल लें और गरम तेल में तलने के लिए डाल दें |

ये भी एक आसान तरीका हैं, आलू भठूरे बनाने का |

Article image

(Courtesy : Lifestyle Tips in Hindi )

React