Astrology और traditional beliefs के अनुसार अलग-अलग दिनों को लेकर अलग मान्यताएं हैं। कई लोग बुधवार और शुक्रवार को बाल या नाखून काटना शुभ मानते हैं, जबकि कुछ लोग मंगलवार, गुरुवार या शनिवार avoid करते हैं। लेकिन honestly ये mostly cultural और family beliefs पर depend करता है। Different regions और traditions में rules अलग हो सकते हैं। Modern lifestyle में ज्यादातर लोग convenience के हिसाब से grooming करते हैं। अगर कोई इन beliefs को follow करके mentally positive feel करता है तो वो personal choice हो सकती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सप्ताह के ऐसे कौन से दिन है जिसमे बाल और नाखून काटना शुभ है ?
इस बातचीत में शामिल हों
नमस्कार ब्रिज जी, बहुत ही दिलचस्प सलवा पूछा है आपने | आपका सवाल है सप्ताह के ऐसे कौन से दिन है जिसमे बाल व नाखून काटना चाहिए और जो शुभ भी हो | वैसे तो आज कल के व्यस्त जीवन में इतना समय किसी के पास नहीं क वो ये सब सोच सके पर आपका ये सवाल उनके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा |
आज के समय मे धन दौलत किसको पसंद नहीं है | कौन नहीं चाहता उसके पास बेशुमार पैसा हो हर प्रकार की सुख सुविधाए हो | आज कल ऐसा कोई भी काम नहीं जो बिना पैसे के होता हो | आज कल पैसे का इतना महत्व हो गया है के अगर इंसान के पास पैसा है तो वो दोस्ती भी सिर्फ उनसे ही करते है जिनते पास पैसा हो |
अब बात करे शुभ - अशुभ ,नक्षत्र ,ग्रहो की| वैसे तो कई लोग इन सबको नहीं मानते परन्तु अपनी कुंडली अपने भाग्य सितारे और हस्त रेखाओ से कोई ये कहे के आप ये काम करो तो धन मिलेगा तो वो काम इंसान जरूर करेगा | क्योकि इंसान वही काम करता है जहा उसको फायदा होता है | धर्म अधर्म को मानने वाले लोग कोई काम कब करना है कब नहीं इस पर भरोसा करते है | जैसे वो बाल कब कटवाने है ,नाखून कब नहीं काटना है ,इन सब पर विशेष ध्यान देते है |
सामान्य समय मे मनुष्य के पास इतना वक़्त नहीं होता के वो इन सबका ध्यान रखे के बाल कब कटवाए , नाखून कब कटवाए परन्तु कुछ लोग इसको मानते है तो उनके लिए हम बता दे क उनको बाल और नाखून कब नहीं कटवाना चाहिए |
लोग मंगलवार ,गुरुवार और शनिवार को बाल व नाखून कटवाने से परहेज करते है | ये तीन दिन वो बाल व नाखून नहीं कटवाते | क्योकि ये तीन दिन इन चीजों के लिए अशुभ माने जाते है | सभी लोग रविवार ,सोमवार ,बुधवार या शुक्रवार इन दिनों मे से एक दिन चुनते है बाल या नाखून कटवाने के लिए | और नौकरीपेशा लोग तो सिर्फ रविवार |
परन्तु ये नहीं जानते के रविवार और सोमवार बाल व नाखून नहीं काटना चाहिएइससे धन की हानि और बुद्धि मे कमी आती है |रविवार दिन सूर्य देव का होता है | इस दिन नाखून व बाल काटने से धन और बुद्धि दोनों की हानि होती है |
और सोमवार दिन शंकर भगवन का और उनके माथे पर बिराजे चंद्र देव का होता है |इस दिन नाखून व बाल काटने से सुख - शांति की हानि होती है | ऐसा करना तो परेशानी को खुला निमंत्रण देने जैसा है |
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुधवार और शुक्रवार के दिन बाल व नाखून काटने से घर मे बरकत होती है |
नोट :- आपका धन्यवाद् ,अधिक जानकरी और सुझाव के लिए संपर्क करे -www.letsdiskuss.com
आपके विचार हमारे लिए अनमोल है |

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को शनिवार और रविवार को बाल नहीं काटना चाहिए। वह व्यक्ति चाहे तो बुधवार गुरुवार या अन्य दिनों पर नाखून और बाल काट सकता है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार यह माना जाता है कि जो व्यक्ति शनिवार और रविवार के दिन बाल और नाखून काटता है तो उसकी बुद्धि और धन में कमी आती है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार यह बताया है कि बुधवार बहुत ही अच्छा दिन होता है अगर कोई व्यक्ति उस दिन बाल नाखून काटता है तो उसके घर में माता लक्ष्मी की कृपा होती है। इसीलिए बुधवार के दिन ही लोगों को अपने बाल और नाखून काटने चाहिए।
बुधवार के दिन नाखून काटने से धन प्राप्ति होती है,अगर कोई व्यक्ति बुधवार के दिन अपने नाखून काटता है, तो उसे बुद्धि के माध्यम से नौकरी में धन की प्राप्ति होती है।
इसके अलावा गुरवार के दिन आध्यात्मिक रूप से ग्रह के रूप में जाना जाता है,यह आपको पूजा और अध्यात्म की ओर प्रेरित करता है गुरुवार के दिन बाल काटने से पवित्रता में वृद्धि होती है।

आज इस पोस्ट के माध्यम से पूछा गया है कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सप्ताह के किस दिन बाल और नाखून काटना शुभ माना जाता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि किस दिन बाल और नाखून काटना शुभ माना जाता है। जी हां दोस्तों वह दिन है बुधवार का दिन इस दिन बाल और नाखून को काटना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन बाल को काटने और नाखून को काटने से घर में माता लक्ष्मी जी का आगमन होता है और घर में बरकत बनी रहती है। इसलिए जब भी आप बाल्या नाखून काटना चाहे तो बुधवार के दिन ही बाल और नाखून को काटे।
दोस्तों नाखून और बालों को सुंदर रखने के लिए उन्हें समय-समय पर कटवाना जरूरी होता है। पर क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सप्ताह के ऐसे कौन से दिन है जिनमें बाल और नाखून काटना शुभ है यदि नहीं जानते तो चलिए हम आपको बताते हैं शास्त्रों के अनुसार हमें बड़े नाखून नहीं रखना चाहिए उनका असर आर्थिक स्थिति पर भी पड़ता है। बाल और नाखून को हमेशा बुधवार और शुक्रवार के दिन काटना या कटवाना चाहिए । बुधवार के दिन नाखून और बाल कटवाने से धन की प्राप्ति होती है और वही शुक्रवार को नाखून
और बाल कटवाने से लाभ और यश प्राप्त होता है। इन्हीं दोनों दिनों पर बाल और नाखून कटवाने के लाभ होता है।



