Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Apr 25, 2023health-beauty

स्किन टोन के अनुसार कैसे चुनें लिप कलर?

2 Answers
4

P
@poojamishra3572May 17, 2019

मेकअप की बात हो तो लड़कियां बेसिक मेकअप में लिपस्टिक को जरूर शामिल करती है, क्योंकि एक अच्छी लिपस्टिक आपके मेकअप पर चार चांद लगा देती है। लिपस्टिक के बिना कोई भी मेकअप ही नहीं बल्कि मेकअप किट भी अधूरा रहता है | इसलिए बहुत जरुरी है आप अपने मेकअप के दौरान अपनी लिपस्टिक चुनें, क्योंकि सही लिपस्टिक ही पर्सनालिटी निखारने में मदद करती है | कई लड़कियां अपने ड्रेस के अनुसार लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं, तो वहीं कुछ अपने स्किन टोन के हिसाब से लिप कलर को चुनती हैं। ऐसे में कई बार आप अपने लिप कलर को चुनते वक्‍त कशमकश में रहते हैं कि आपके चेहरे पर कौन सा लिप कलर जचेगा। क्‍योंकि एक गलत लिप कलर आपके लुक को खराब कर सकता है।

 

 

Letsdiskuss

(courtesy-Vogue India)
 
 
आइए आज आपको बताते है किस रंग के चेहरे पर किस रंग का लिपस्टिक अच्छा लगता है -
 
 
Article image (courtesy-StyleCraze)
 
 
- वाइट स्किन टोन -
अगर आपका रंग गोरा है, तो आप लाइट पिंक, कोरल, पीच, या रेड कलर का लिप कलर लगा सकते हैं। इन कलर के लिपस्टिक वाइट स्किन टोन पर बहुत अच्छी लगती है और वाइट स्किन टोन को निखार देती है।
 
 
 
Article image
(courtesy-Modern Martha)
 
 
- गेहुंआ रंग -
गेंहुआ रंग यानि नॉर्मल स्किन टोन वाली लड़कियों को लाइट पिंक, पिंक, बेरी पिंक, ऑरेंज या रेड कलर के लिपस्टिक शेड्स लगा सकती हैं। लेकिन अगर आपको ये भड़कीला लुक पसंद नहीं तो आप कोरल या लाइट पिंक कलर के शेड्स लगा सकती हैं। लाइट कोरल लिप कलर को आप किसी भी ड्रेस या आउटफिट के साथ लगा सकती हैं। यह कुछ ऐसे आम रंग है जो गेहुंआ रंग के लोगों पर हर ड्रेस में बहुत खिलती है |
 
 
Article image
(courtesy-Dose of Colors)
 
 
- सांवली (डस्‍की स्किन टोन) -
डस्‍की स्किन टोन की लड़कियों को रेड, चॉकलेट ब्राउन, प्‍लम, बेरी पिंक, कॉपर ब्राउन या मूव पिंक लिप शेड्स को लगा सकती हैं। ये शेड्स आप पर खूब जमेंगे। लेकिन अगर आप डार्क के बजाय लाइट कलर के लिप शेड्स लगाना चाहती हैं, तो आप लाइट ब्राउन, वेलवेट मैट शेड और लाइट पिंक भी ट्राई कर सकती हैं।
 
 

 

 

 




0
2
avatar
@krishnapatel8792Apr 25, 2023

अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं बाजार जाते वक्त बहुत से लिप कलर देखकर कंफ्यूज हो जाती है कि वह कौन सा लिप कलर खरीदें जो उनके चेहरे के ऊपर अच्छा लगे ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं कि आप अपनी स्किन टोन के अनुसार कौन सा लिप कलर खरीद सकते हैं जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा दे।

यदि आपकी स्किन का रंग सावला है तो आप रेड, चॉकलेट ब्राउन, कॉपर ब्राउन कलर का लिप शेड्स लगा सकती है। इससे आपकी खूबसूरती और अधिक बढ़ जाएगी।

यदि आपका रंग नॉर्मल है तो ऐसे में आप लाइट पिंक, बेरी पिंक का कलर शेड्स लगा सकते हैं इससे आपके चेहरे की खूबसूरती और अधिक नजर आने लगेगी।

Article image

0
1