Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
M
Aug 9, 2019news-current-topics

धारा 370 हटाने के बाद भी क्या आप अगले चुनाव में मोदीजी को वोट देंगे?

1 Answers
React

K
@kandarpdave1975Aug 9, 2019

आर्टिकल 370 क्योंकि जम्मू कश्मीर को स्पेशल स्टेटस देता था, पिछले काफी सालों से चर्चा में रहा है। यह जानना जरूरी है कि आर्टिकल 370 है क्या? आजादी के वक्त जम्मू कश्मीर का भारत के साथ जोड़ने का प्रस्ताव था, पर वह पाकिस्तान की तरफ भी इतना ही झुका हुआ था ।इसलिए उसे स्पेशल स्टेटस देकर भारत के साथ जोड़ा गया। हालांकि आर्टिकल 370 सिर्फ 10 साल के लिए माना गया था, जो कि बाद में 5 अगस्त 2019 तक वैसा ही रहा।

Article image सौजन्य: इंडिया टुडे


मोदी जी ने बड़ी हिम्मत दिखाकर इस आर्टिकल को खत्म किया, और ना सिर्फ भारत को बल्कि कश्मीर को भी विकास की ओर अग्रसर किया। यह काम सही मायने में सराहनीय है, और इसके लिए पूरा क्रेडिट सिर्फ और सिर्फ मोदी जी को जाता है। बेशक इसके लिए वह मेरे मत के अधिकारी है। कहा जाता है कि बहुमत में होने की वजह से मोदी जी ने यह बड़ा फैसला किया। हालांकि इससे पहले काफी बार कई सरकारों को बहुमत मिला था, पर उनमें या तो क्षमता नहीं थी या तो इच्छाशक्ति का अभाव था। जिसकी वजह से वह आर्टिकल 370 को खत्म नहीं कर सके। इतने बड़े और ऐतिहासिक फैसले के लिए मोदी जी की तारीफ करना बेहद जरूरी है, और न सिर्फ में बल्कि वह सारे भारतीय नागरिक, जिनके हिसाब से यह कदम सही है वह मोदी जी को जरूर मत देंगे।


0
React