A
Updated on Apr 13, 2024others

बुलंद दरवाजा भारत के कौन से राज्य में स्थित है?

22
2 Answers

avatar
Modern India Explorer
Answered on Mar 10, 2024

चलिए दोस्तों अब हम आपको बताते है की बुलंद दरवाजा भारत के कौन से राज्य में स्थित है।

 

बुलंद दरवाजा भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में आगरा शहर से 13 किलोमीटर दूर फतेहपुर सीकरी नामक स्थान पर स्थित है।

 बुलंद दरवाजा का निर्माण अकबर ने करवाया था। बुलंद दरवाजे को बनाने में लगभग 12 वर्षों का समय लगा था। बुलंद दरवाजा के आगे और स्तंभों पर कुरान की आयतें खुदी हुई है। 

 दोस्तों क्या आप बुलंद शब्द का अर्थ जानते हैं की बुलंद शब्द का अर्थ क्या होता है अगर नहीं जानते तो चलिए हम आपको बताते हैं की बुलंद शब्द का अर्थ क्या होता है। बुलंद शब्द का अर्थ  महान या ऊंचा होता है। बुलंद दरवाजा विश्व का सबसे बड़ा प्रवेश द्वार है। बुलंद दरवाजा को भव्यता के द्वार के नाम से भी जाना जाता है। बुलंद दरवाजा 42 सीढ़ीयों के ऊपर स्थित है।और इसकी ऊंचाई 53.63 मीटर और चौड़ाई 35 मीटर है। बुलंद दरवाजा लाल पत्थरों से बना हुआ है और इसे सफेद संगमरमर से सजाया गया है। बुलंद दरवाजा एक दर्शनीय स्थल है यहां पर दूर-दूर के लोग देखने आते हैं। बुलंद दरवाजा एक बड़े आंगन और जामा मस्जिद की ओर खुलता है। बुलंद दरवाजा समअष्टकोणीय आकार का बना हुआ है। बुलंद दरवाजे पर एक फारसी शिलालेख बना है जो अकबर के खुले विचारों को दर्शाता है और इतिहासकारो द्वारा यह संस्कृति और परंपराओं के रूप में उपयोग किया जाता है। बुलंद दरवाजे के दीवारों पर सुंदर कलाओं को बनाया गया है इसलिए इन सुंदर कलाओं को देखने के लिए यहां कई हजारों लोग आते हैं। बुलंद दरवाजे का प्रवेश शुल्क भारतीय लोगों के लिए ₹50 है और विदेशी लोगों के लिए 450 रुपए है  प्रति व्यक्ति है। बुलंद दरवाजा के खुलने का समय सुबह 8:00 से है और यह शाम को 7:00 बंद हो जाता है।यदि आप बुलंद दरवाजा को देखने जा रहे हैं तो मैं आपको बता दूं की बुलंद दरवाजा का सबसे अच्छा समय नवंबर या मार्च महीने में होता है,क्योंकि इस समय भारत में तापमान  समान रहता है ना तो ज्यादा ठंड होती है और ना ही ज्यादा गर्मी पड़ती है

 

 

Letsdiskuss

7
avatar
Answered on Apr 12, 2024

हम आपको बताने वाले हैं की बुलंद दरवाजा भारत के किस राज्य में स्थित है:-

दोस्तों मैं आपको बता दूं की बुलंद दरवाजा देश के सबसे बड़े राज्य यानी कि उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी में स्थित है। बुलंद दरवाजा को विश्व का सबसे बड़ा बुलंद दरवाजा माना जाता है। कहां जाता है कि इसका निर्माण मुगल साम्राज्य के सबसे महान बादशाह अकबर ने साल 1602 में करवाया था मैं आपको बता दूं की बुलंद दरवाजा विश्व का सबसे बड़ा दरवाजा होने के साथ हिंदू और फारसी स्थापत्य कला का बेजोड़ नमूना भी है ।

 

आइये हम आपको बुलंद दरवाजा का इतिहास बताते हैं:-

कहां जाता है की बुलंद दरवाजे के प्रवेश द्वार के पूर्वी तोरण पर आज भी फारसी में शिलालेख अंकित है। बुलंद दरवाजा लाल बलुआ पत्थर से बना हुआ है जिसे सफेद संगमरमर से सजाया गया है। दोस्तों बुलंद दरवाजा के शांतिपूर्ण दृश्य का अनुभव करने और दीवारों पर बनी सुंदर कलाओं को देखने के लिए रोजाना यहां पर सैकड़ो की संख्या में लोग आते हैं।

 

चलिए बुलंद दरवाजा से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बताते हैं:-

दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं की बुलंद दरवाजा मुगलकालीन का धरोहर है इस दरवाजे के निर्माण में 12 वर्ष का समय लग गया था।

कहा जाता है की बुलंद दरवाजे में लगभग 400 साल पुराने आबनूस से बने विशाल किवाड़ आज भी ज्यों के त्यों लगे हुए हैं। दोस्तों बुलंद दरवाजा की ऊंचाई की भूमि से 280 फीट है।

कहां जाता है की बुलंद दरवाजे का उपयोग प्राचीन काल में फतेहपुर सीकरी के दक्षिण पूर्वी प्रवेश द्वार पर गार्ड को खड़ा रखने के लिए किया गया था।

बुलंद दरवाजा खोलने का समय सुबह 8:00 बजे और बंद होने का समय शाम 7:00 का है। इसलिए जब भी आप घूमने जाए तो  इसी समय के बीच जाएं नहीं तो इसके बाद दरवाजा को बंद कर दिया जाता है।

 

 

Letsdiskuss

 

 

 

4