हाँ, कम समय मे अपने फॅमिली के लिए आसान और अलग खाना बनाया जा सकता है, रोज रोज वही दाल चावल रोटी अक्सर मन को भांति नहीं है कुछ अलग और टेस्टी खाने का मन सभी का होता है ऐसे मे हम कम टाइम मे क्या बना सकते है आइए जानते है -
एग फ्राइड राइस - एक पैन मे तेल गरम करके उसमे प्याज, शिमला मिर्च,अदरक-लहसुन का पेस्ट, थोड़ी हरी मिर्च डाल कर पकाये उसके बाद उसमे सोया सौस, वीनेगर, और नमक डाल कर पकाये| इसके बाद उसमे उबले हुए या रात के बचे हुए चावल और उबले हुए अंडे डाल कर मिक्स करे| तैयार है 10 मिनट मे एग फ्राइड राइस हरा धनिया डाल कर गरमा गरम फेमिली के साथ इन्जॉय करे|
यदि आप शाकाहारी है तो आप आलू टिक्की चाट बना सकते है -
इसके लिए आलू को उबाल कर छील ले अब उसे अच्छे से मैश कर ले| उसके बाद आलू मे कॉर्नफ्लोर, नमक डाल कर मिलाकर छोटी छोटी टिक्की बना ले अब तवा गरम करे और उसपर बटर या घी डाले| अब एक एक टिक्की को अच्छे से दबा दबा कर दोनों साइड सेक ले और एक प्लेट मे निकाल कर उसके ऊपर इमली कि चटनी, हरे धनिये कि चटनी ,प्याज, भुना जीरा पाउडर, कला नमक और सेव डाल कर सर्व करे| बाजार से ज्यादा स्वादिष्ट और हेल्दी चाट का मज़ा घर पर लीजिए|
एक रेसेपी और बताती हूँ - बेसन का चीला - बेसन का चीला बनाने के लिए आपको एक बड़े कटोरे मे बेसन लेना होगा, फिर उसमे कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, नमक, थोड़ी लाल मिर्च, हल्दी पाउडर, हरा धनिया, थोड़ी अजवायन, टमाटर डाल कर अच्छे से मिक्स करे| अब एक तवा गरम करे उस पर तेल डाल कर पूरे तवे पर फैलाए अब बेसन के घोल को अच्छे से तवे पर पतला रोटी कि तरह फैला दे| अब पलट कर दूसरी साइड भी पका ले| तैयार है बेसन का चीला| इसे हरे धनिये कि चटनी के साथ या सॉस के साथ सर्व करे | आप चाहे तो इसमे अपनी मनपसंद सब्जियां भी डाल सकते है|
यह भी ऑप्शन अच्छा ना लगे तो आप एक और रेसेपी को ट्राय कर सकती है उसका नाम है - पनीर भुरजी
इसे बनाना एक दम आसान है इसके लिए एक कढ़ाई मे तेल गरम करके उसमे प्याज, हरी मिर्च डाल कर 2 मिनट तक पकाये अब उसमे टमाटर डाल कर नमक और हल्दी पाउडर डाल कर पकाये अब पनीर को घिस के हाथों से मसल कर कड़ाई मे डाल कर अच्छे से मिलाए| हरा धनिया डाल कर रोटी के साथ सर्व करे या ब्रेड के ऊपर रख कर पनीर सेंडविच कि तरह खाए|






