Advertisement

Advertisement banner
Current Topicsक्या PPF से पैसे 15 साल से पहले निकल सकत...

| Updated on June 2, 2018 | news-current-topics

क्या PPF से पैसे 15 साल से पहले निकल सकते है ?

1 Answers

@rahulashrivastava3892 | Posted on June 2, 2018

पी पी एफ यानि पब्लिक प्रोविडेंट फंड बैंक एफडी आदि की तरह एक सुरक्षित और अब तक का सबसे ज्यादा ब्याज देने वाला भरोसेमंद निवेश है | इसमें 15 वर्ष के लिए पैसा निवेश करना होता है और एक निश्चित सीमा तक व्यक्ति हर वर्ष इस बचत स्कीम में निवेश कर सकता है | यह लिमिट अभी 1.5 लाख प्रति वर्ष है और 500 रुपए प्रति वर्ष न्यनतम निवेश से इसे चालू रखा जा सकता है | पी पी एफ में निवेश पर 8.7 फीसद ब्याज मिलता है |

अन्य एफ डी स्कीम से भिन्न पी पी एफ से पैसा इसकी पूर्ण अवधि से पहले भी निकाला जा सकता है लेकिन खाता खोलने के 7 वें वर्ष में जमा राशी का 50 प्रतिशत पैसा ही निकल सकते हैं | नियम के मुताबिक, एक वर्ष में में एक बार ही निकासी की जा सकती है | निकासी इस बात पर भी निर्भर करती है ही व्यक्ति ने कितने वर्ष तक खाते को एक्टिव रखा है |

इसके अतिरिक्त, पी पी एफ खाता होने पर व्यक्ति को जरूरत पड़ने पर लोन भी मिल सकता है | हालाँकि पी पी एफ खाता पर लोन की ब्याज दर सामान्य बैंक ब्याज दर से ज्यादा होती है |

Related image

0 Comments