U
Updated on May 23, 2026food-cooking

क्या व्रत कि चावल कि मीठी खीर के सिवा कुछ नमकीन भी बना सकते है ,बताइये ?

2
3 Answers

I
From the kitchen to the page — making food writing as honest, practical, and fla...
Updated on May 23, 2026

हाँ, व्रत में केवल चावल की मीठी खीर ही नहीं, कई स्वादिष्ट नमकीन व्यंजन भी बनाए जा सकते हैं। आप साबूदाना खिचड़ी, कुट्टू या सिंहाड़े के आटे के पकौड़े, समा के चावल की पुलाव, साबूदाना वड़ा, मूंगफली-दही आलू चाट, मखाने की नमकीन खीर, या अरबी टिक्की बना सकते हैं। सेंधा नमक, मूंगफली, दही, हरी मिर्च और घी का उपयोग व्रत के भोजन को स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाता है। भुने मखाने और फल भी अच्छे विकल्प हैं। ये व्यंजन ऊर्जा देते हैं और लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं, जिससे व्रत आराम से पूरा किया जा सकता है। 

Must Read : लोकी का हलवा

I
ABOUT THE AUTHORIshaanvi Reddy

Ishaanvi Reddy is a trained chef and food writer with over 4 years of professional experience in culinary arts and food content. She holds a Diploma in Culinary Arts from the Institute of Hotel Management (IHM), Hyderabad — a qualification that gives her food writing a level of technical accuracy that distinguishes it from content written without kitchen experience. Her content covers recipes, cooking techniques, ingredient guides, food culture, nutrition basics, and restaurant trends across India. Her work has appeared on platforms including Slurrp, Herzindagi Food, and Eat This Not That India, where she writes for home cooks and food enthusiasts who want content that is tested, practical, and rooted in real culinary knowledge — not just adapted from other sources. With hands-on kitchen experience spanning South Indian, North Indian, and Continental cuisines, Ishaanvi brings a cross-regional perspective to her food writing. She has published 150+ food articles and recipes, covering everything from everyday meal planning to deep dives into the science of cooking and the cultural history of Indian food. Across all her work, every recipe is kitchen-tested, every technique is chef-verified, and every recommendation comes from direct culinary experience — not guesswork.

React
R
Updated on May 23, 2026
व्रत मे रोज एक जैसा फलहार बोरिंग हो जाता है | और आपका सवाल है व्रत वाले चावल से मीठे को छोड़ कर क्या बनाया जा सकता है | तो आपको बता दे व्रत वाले चावल से आप मीठी खीर के सिवा पुलाओ बना सकते है | जो कि खाने मे स्वादिष्ट है और बनाने मे आसान भी |
 
सामग्री :-
समा के चावल,आलू,बीन्स (कटी हुई),गाजर(कटी हुई),मटर,काजू (थोड़े से ) मूंगफली,
हरी मिर्च,धनिया पाउडर,ज़ीरा,तेल,पानी,सेंधा नमक(स्वादानुसार)
 
विधि :-
व्रत के चावल के लिये सबसे चावल को पानी में भ‍िगों दें। इसके बाद आलू को छील लें और फिर इसके छोटे-छोटे पीस कर लें। इसके बाद बीन्स और गाजर को भी धो लें। साथ ही हरी मिर्च को धो कर बारीक काट लें।अब फ्राई पैन में तेल डाल कर गरम करें। तेल गर्म होने पर इसमें काजू और मूंगफली के दाने डालें और हल्का सा भून लें। कुछ भुना हुआ काजू और मुगफली अलग रख ले |
 
बचे हुए तेल में जीरा का तड़का लगायें। इसके बाद आलू और गाजर डालें और 2-3 मिनट चलाते हुए पकायें। फिर बींस और मटर डालें और अच्छी तरह से चला लें। इसके बाद पैन में 1/4 कप पानी डाल दें और सब्जियों के नरम होने तक पका लें।जब तक सब्जियां नरम हो रही हैं, चावल को धो लें। सब्जियां गलने पर उसमें मिर्च, धनिया पाउडर, मूंगफली के दाने और नमक डालें। साथ ही धुले हुए चावल और बचा हुआ पानी भी डाल दें और मीडियम आंच पर पकायें।
 
जब पैन में पानी आधा रह जाये, आंच कम कर दें। साथ ही पैन को ढ़क दें और 4-5 मिनट तक पकने दें। इसके बाद गैस बंद कर दें और पैन को पहले की तरह ही ढ़का रहने दें। लीजिये, आपकी व्रत का पुलाव तैयार है । बस इसे भुने हुए काजू से गार्निश करें और दही के साथ पेश करें।
 
Article image
18
avatar
Answered on Apr 11, 2023

आपने देखा होगा कि जब भी लोग व्रत रखते हैं तो व्रत में खाने के लिए मीठी खीर ही बनाते हैं और मीठी खीर रोज-रोज खाते-खाते लोग बोर भी हो जाते हैं ऐसे में आज आपने पूछा है कि क्या व्रत में मीठी खीर के अलावा कुछ नमकीन बना सकते हैं तो मैं आपको बता दूं कि जी हां बिल्कुल आप व्रत में मीठी खीर की जगह पुलाव, चावल की खिचड़ी बना सकते हैं जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है और आप इसे कम समय में भी बना सकते हैं। क्योंकि इसे बनाना बहुत ही सरल होता है।Article image

1