Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
B
May 20, 2023astrology

क्या आपके बाल आपका भविष्य बता सकते हैं ?

3 Answers
6

@pamditadayaramasharma5207Jan 27, 2019

आज तक ज्योतिष इंसान का भविष्य और उसका व्यवहार बताते हैं, परन्तु क्या किसी के बाल इंसान के बाल उनका भविष्य बता सकते हैं ? ये बात सुनने में जितनी अजीब है उतनी ही आश्चर्यजनक है | परन्तु ये बात बिलकुल सही है | आइये जानते हैं कैसे मनुष्य के बाल उनका भविष्य बता सकते हैं |


  1. सिर के एक रोम में केवल एक ही बाल होना शुभ होता है। ऐसे बाल वाले इंसान बहुत ही अच्छे होते हैं और ऐसे लोग वर्तमान समय के साथ सुखद भव‍िष्‍य की ओर इशारा करते हैं।
  2. अगर सिर के एक बाल से कई शाखाएं निकलती हैं, ऐसे लोगों में शक्ति कम होती है | ऐसे व्यक्ति दो विचारधारा वाले होते हैं | ऐसे लोग कई उलझन में उलझे रहते हैं और किसी निर्णय तक नहीं पहुंच पाते, इस कारण सफलता नहीं मिलती |
  3. यदि आपके बाल पतले हैं तो आपका आने वाला समय बड़ा लाभ देने वाला हो सकता है | पतले बाल वाले उत्तम स्वभाव, उदारता, प्रेम, दया, कोमलता, संकोच व संवेदनशीलता के प्रतीक होते हैं। इन्‍हीं गुणों के आधार पर इनका व्यवहार तय होता है |
  4. अगर आपके बाल मोटे और कड़क होते जा रहे हैं तो ऐसे लोगों को सावधान रहना चाहिए | अगर ऐसे बाल प्राकर्तिक हैं तो उनका स्वभाव अच्छा होता है और उनका स्वास्थ्य उत्तम रहता है | ऐसे लोग नेता गिरी में प्रसिद्द हो सकते हैं |
  5. अगर धीरे-धीरे आपके बाल सीधे होते जा रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आप आने वाले समय की योजना बना सकते हैं |
Article image

0
2
avatar
@krishnapatel8792Nov 24, 2022

अभी जब पहली बार यह बात सुनेंगे की आपके बाल आपका भविष्य बता सकते हैं तो शायद आपको इस बात पर विश्वास नहीं होगा लेकिन यह बात पूरी तरह से सत्य है तो चलिए जानते हैं कि हमारे बाल हमारे भविष्य के बारे में क्या बता सकते हैं।

कहते है कि सिर के एक रोम कूप मैं एक ही बाल होना ही शुभ माना जाता है कहा जाता है कि ऐसे बाल सबसे अच्छे होते हैं जिन व्यक्तियों के पास इस तरह के बाल होते हैं वह उनके जीवन का सुख की ओर संकेत करता है।

इसके अलावा यदि आपके बाल पतले होते जा रहे हैं तो ऐसी माना जाता है कि आने वाले समय में आपको कोई बड़ा लाभ होगा।Article image

0
2
S
@setukushwaha4049May 19, 2023


जी हाँ बिल्कुल बाल आपके भविष्य के बारे मे बता सकते है यदि आपके बाल पतले होते है तो आने वाले समय में जल्दी ही लाभ मिलने वाला है,पतले बाल वाले व्यक्तियों का उत्तम स्वभाव, प्रेम, दया,उदारता, कोमलता, संकोच तथा संवेदनशीलता के प्रतीक होते हैं।


जिन व्यक्तियों के बाल हल्के भूरे, घुघरीले होते है ऐसे व्यक्ति दयालु होते है और हमेशा गरीबो की मदद करते है।

Article image

0
1