Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
A
Apr 27, 2019entertainment

विनोद खन्ना के बॉलीवुड सफर का वर्णन करें?

1 Answers
0

K
@kanchansharma3716Apr 27, 2019

बॉलीवुड के हैंडसम और डैशिंग अभिनेता विनोद खन्ना आज भले ही हमारे बीच नहीं लेकिन उनकी यादें हमेशा हमारे बीच मौजूद रहेंगी | विनोद खन्ना एक ऐसे कलाकार थे जिनको उनके फेन्स आज भी याद करते हैं | आज के ही दिन उनका निधन हुआ था , और उनके निधन के साथ ही पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया था | उनकी पुण्यतिथि पर जानते हैं उनके फ़िल्मी सफर और उनके जीवन के बारें में कुछ खास बातें -


- 6 अक्टूबर 1946 पेशावर (पाकिस्तान) में जन्मे विनोद खन्ना जिनके पिता टेक्सटाइल, डाई और केमिकल का बिजनेस करते थे कभी सोचा ही नहीं होगा की वह बॉलीवुड के एक महान कलाकार बनेंगे |

- विनोद खन्ना की तीन बहने और एक भाई था | आजादी के वक़्त हुए बंटवारे के बाद उनका परिवार पाकिस्तान से मुंबई आ गया |

Article image (Courtesy : Scroll )

- विनोद खन्ना स्वाभाव से काफी शर्मीले थे,जब वह छोटे थे तो एक स्कूल में हो रहे नाटकीय कार्यक्रम में उन्हें उनके शिक्षक द्वारा जबरदस्ती स्टेज पर उतार दिया गया और इसके बाद ही विनोद खन्ना के बॉलीवुड में आने की शुरुआत हो गई | उन्हें अभिनय की कला पसंद आई |

- विनोद खन्ना को कला के क्षेत्र में जाना चाहते थे परन्तु उनके पिता नहीं चाहते थे कि वो इस क्षेत्र में जाएं तो इसके लिए उनके पिता ने विनोद खन्ना को 2 साल का वक़्त देते हुए कहा कि इस वक़्त में कुछ कर के दिखाओ वरना ये क्षेत्र छोड़ देना |

- विनोद खन्ना ने अपने पिता द्वारा दिए इस समय में ही बॉलीवुड में अपनी मेहनत के साथ अच्छी-खासी जगह बना ली |

- विनोद खन्ना को सुनील दत्त ने फिल्म "मन का मीत" जो कि साल 1968 में आई उसमें विलेन के रूप में लांच किया। इस फिल्म के बाद ही विनोद खन्ना के फ़िल्मी करियर ने एक अच्छी उछाल मारी और उनका किरदार लोगों को काफी पसंद आया |

Article image (Courtesy : Scroll )

- विनोद खन्ना की कई सारी फिल्म आई जिनमें उनकी हेराफेरी, खून पसीना, अमर अकबर एंथोनी, मुकद्दर का सिकंदर और परवरिश ब्लॉकबस्टर साबित हुईं और उनका अभिनय कबीले तारिक रहा |

- सफलता के ऊँचे शिखर पर पहुँचने के बाद उनके फेन्स को साल 1982 में एक बड़ा झटका लगा जब विनोद खन्ना ने अचानक से सब कुछ छोड़ कर आध्यात्मिक गुरु रजनीश (ओशो) की शरण में जाने का फैसला किया |

- विनोद खन्ना ने 2 शादियां की पहली पत्नी गीतांजली जिनके दो बेटे बेटे अक्षय और राहुल खन्ना हैं और उसके बाद उन्होंने दूसरी शादी कविता से की जिनके दो बच्चे बेटा साक्षी और बेटी श्रद्धा है।

- विनोद खन्ना को साल 1999 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया था और सलमान खान उन्हें अपने लिए बहुत लकी मानते थे |

ये थी कुछ बातें विनोद खन्ना के बारें में, आज उनकी पुण्यतिथि पर उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं |

Article image (Courtesy : SpotboyE )


0
0