G
Guest User· 7 years ago
Exploring astrology, zodiac insights, and traditional interpretations through clear and engaging content.

क्या सच में किसी का जन्म समय,जन्म स्थान ,जन्म का दिनांक, वार उस व्यक्ति की दशा व् दिशा तय करता हैं

0
999

Join this conversation

Sort By
किसी भी व्यक्ति का जन्म समय और उसकी जन्म की तारीख बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योकि भारतीय ज्योतिष के अनुसार जब किसी व्यक्ति की कुंडली बनाई जाती है, तब इन्ही चीज़ों का प्रयोग होता है | आपके सवाल के अनुसार आप यह जानना चाहते हैं, कि किसी व्यक्ति का जन्म समय उसकी जन्म स्थान और जन्म तारीख से कैसे निर्धारित होता हैं |

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार - किसी भी व्यक्ति के जन्म कुंडली उसके जन्म समय और जन्म तारीख से बनती है | जिससे आप अपने सितारों की सही दशा देख सकते हैं | जन्म कुंडली से सितारों की ग्रह दशा दर्शायी जाती है | जिसके अनुसार व्यक्ति का मार्गदशन किया जाता है|

जन्म कुंडली और सितारों के अनुसार ही आपका ग्रह नक्षत्रो का प्रभाव सही तरीके से बताया जाता है| व्यक्ति के सितारों की दशा के अनुसार ही उसका प्रभाव पता चलता है |

साथ ही साथ ये भी माना जाता है की व्यक्ति की कुंडली उसके पिछले जन्मों के आधार पर बनाई जाती है | अगर पिछले कर्म अच्छे होंगे तो ग्रहों की दिशा अच्छी होगी नहीं तो पिछले जन्म के कर्मो का भुगतान इस जन्म में करना पड़ता है |

यही वजह है की व्यक्ति के जन्म समय और जन्म स्थान और उसकी जन्म तारीख से व्यक्ति के जीवन में बहुत प्रभाव पड़ता है |

Answered by
N
View Profile

Neeraj Diwan is a leading Astrologer working under the leadership and guidance of his father Acharya Late Sh. Yashpal Diwan ji. He is a well qualified and experienced Astrologist and Gemologist.

Answered on12/10/18
0