preeti  patel's avatar
Updated on Nov 17, 2021education

राष्ट्रीय आय का महत्व बताइए?

22
1 Answers

R
Health & nutrition Specialist
Answered on Nov 17, 2021

राष्ट्रीय आय का महत्व - अर्थव्यवस्था के सभी पहलुओं पर किसी न किसी रूप में राष्ट्रीय आय का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है!वर्तमान उत्पादन ढांचे की व्याख्या करने से स्पष्ट होता है कि उत्पादन के वैज्ञानिक व्याख्या का आधार राष्ट्रीय आय गणना ही है! राष्ट्रीय आय के महत्व को निम्नानुसार स्पष्ट किया जा सकता है -
1)आर्थिक प्रगति का सूचक माप - राष्ट्रीय आय आर्थिक प्रगति का सूचक होता है!किसी देश में व्यक्तियों,वर्गों तथा क्षेत्रो द्वारा की गई आर्थिक प्रगति की सूचना राष्ट्रीय आय के समंको से प्राप्त होती हैं!

2)विकास योजना का आधार -किसी देश की राष्ट्रीय आय पर ही वहां के विकास योजना आधारित होती हैं! इस प्रकार आर्थिक नियोजन के अंतर्गत अर्थ-व्यवस्था के विभिन्न अंगों,विभिन्न क्षेत्रों, विभिन्न वर्गों में से किसको प्राथमिकता दी जावे यह अनुमान राष्ट्रीय समंको के आधार पर किया जा सकता है!
3)राष्ट्रीय आय एवं आर्थिक कल्याण -आर्थिक कल्याण और राष्ट्रीय आय में घनिष्ट संबंध राष्ट्रीय आय में परिवर्तन का प्रभाव आर्थिक कल्याण पर अवश्य पड़ता है! यदि राष्ट्रीय अधिक है तो आर्थिक कल्याण भी अधिक होगा!
4) पूर्वनुमान -पूर्वानुमान पुर हनुमान भविष्य के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक होते हैं!पूर्वानुमान सही और वास्तविकता के अधिक नजदीक हो इसके लिए राष्ट्रीय आय समंकों की सहायता लेना आवश्यक होगा!Article image

11