आज का समय सोशल मीडिया का है | थोड़ा समय मिलते ही लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव हो जाते है | सोशल मीडिया से हमे देश -विदेश ,राजनैतिक,सामाजिक, अपने दोस्तों सगे सम्बनधियों सभी कि जानकारी सोशल मीडिया से मिल जाती है |
सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसमे इंटरनेट के माध्यम से विभिन्न तरह कि एप्पलिकेशन का उपयोग करके हम इससे जुड़े रहते है | इन एप्पलिकेशन्स मे गेम्स, फेसबुक, वाट्सएप्प, इंस्टाग्राम, न्यूज एप्प, इनवेस्टमेंट एप्पस, कंपनी एप्पस आदि अनेकों एप्पस है जिनका उपयोग हम दैनिक जीवन मे हर रोज करते है |
दोस्तों को सुबह के गुडमॉर्निंग से लेकर रात के गुड नाइट तक हम उनसे सोशल मीडिया के जरिए जुड़े रहते है | फ़ोटोज़, वीडियो, रील्स का साझा करना,मैसेज मे बाते करना ओर बहुत कुछ | पहले सोशल मीडिया का इतना उपयोग नहीं किया जाता था लेकिन जब फेसबुक 2004 मे आया तो लोग अपने दूर बैठे दोस्तों ,परिचितों से आसानी से बातचित करने लगे जिससे इसकी एक अलग छबी उभर के आई | इससे मार्केट ओर आम जनता के बीच फेसबुक ने अपनी जगह बनाई | मार्क ज़करबर्ग ने पहले इसे अपने हावर्ड विश्वविध्यालय के दोस्तों से बात करने के लिए बनाया था इसके बाद इसे आम जनता के लिए ओपन कर दिया | धीरे धीरे इसमे जरूरतों के अनुसार बदलाव किए गए ओर कई तरह के नए फीचर्स को जोड़ा गया जिससे यह ओर भी सुविधाजनक हो सके | इन्ही फीचर्स मे एक नया फीचर व्यू एस फीचर को जोड़ा गया |
व्यू एस फीचर
सुरक्षा ओर गोपनीयता को ध्यान मे रखते हुए फेसबुक के द्वारा इस फीचर को जोड़ा गया है | इस फीचर मे हम अपने फेसबुक प्रोफाइल को देख सकते है के वह उन सभी लोगों को कैसी दिख रही है | या जो हमसे ना जुड़े हो उन्हे हमारे बारे मे क्या जानकारी दिख रही है | जैसे मोबाईल नंबर , फ़ोटोज़ , विडिओ या अन्य जानकारी |
इस फीचर को हम कैसे देख सकते है -
फेसबुक पर जाकर अपनी प्रोफाइल को ओपन करे |
पिक्चर प्रोफाइल पर क्लिक करे
तीन डॉटस पर क्लिक करे
स्क्रॉल करे
नीचे व्यू एस का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करे |
इस फीचर पर क्लिक करते ही हम देख सकते है पब्लिक को हमारी प्रोफाइल कैसी देख रही होगी ओर क्या क्या जानकारी भी दिख रही है वह भी हमे पता चल जाता है | जिससे हम एडिट करके हटा या बदल सकते है |


