S
Updated on Jan 9, 2024others

क्या मलाइका और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है ?

18
2 Answers

avatar
Answered on Jan 7, 2024

चलिए हम आपको बताते हैं कि क्या सच में मलाइका और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है या नहीं।

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के पावर कपल में से एक है। अक्सर दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं। लेकिन बीते कुछ समय में यह कपल एक साथ नजर नहीं आया जिसकी वजह से दोनों के ब्रेकअप को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।

चलिए जानते हैं कि मलाइका और अर्जुन कपूर का क्या सच में ब्रेकअप हो गया है या फिर यह खबर झूठी है:-

हाल ही में खबर आई थी कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर हमेशा के लिए अलग हो चुके हैं। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक 2 महीने पहले ही यह रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो गया है इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी निराश हो गए। जून की एक रिपोर्ट के मुताबिक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच काफी समय से कुछ ठीक नहीं चल रहा था। यहां तक की दोनों क्रिसमस और नए साल के मौके पर भी एक साथ नहीं थे। दावा किया जा रहा है कि दोनों के रिश्ते को खत्म हुए 2 महीने हो गए हैं लेकिन हां मलाइका और अर्जुन की तरफ से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

चलिए जानते हैं कि मलाइका और अर्जुन एक साथ कितने सालों से रह रहे हैं:-

मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मलाइका और अर्जुन कपूर पिछले 6 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका और अर्जुन एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। हालांकि दोनों ने साथ 2021 में अपने इस रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था।

इस प्रकार हमने आपको मलाइका और अर्जुन कपूर के बारे में पूरी जानकारी दी है।

Letsdiskuss

9
avatar
Answered on Jan 8, 2024

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनो ही फेमस बॉलीवुड कलाकार है।

मलाइका अरोड़ा मॉडल, प्रोड्युसर, वीजे, टीवी पर्सेनिलिटि है । मलाइका अरोड़ा ने महज 4 साल की उम्र से ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। उन्हे शुरू से इस करियर में दिलचस्पि थी। मलाइका ने बहुत सारी फिल्मो में काम किया है। और टीवी शो जज किये है।

मलाइका ने12 दिसम्बर 1998को अरबाज खान के साथ शादी की थी। अरबाज और मलाइका का एक बेटा है अरहान खान। मलाइका और अरबाज खान 2017मे एक दूसरे से अलग हो गए।

वही अर्जुन कपूर बोनी कपूर और मोना शौरी के बेटे है। अर्जुन ने अपने पिता बोनी कपूर से अच्छे रिश्ते नही रखते। अर्जुन ने फिल्मो में डायरेक्ट एंट्री करी। उनकी पहली फिल्म इश़्कज़ादे थी। अर्जुन पहले सलमान खान की बहन अर्पिता को डेट कर रहे थे फिर उनका ब्रेकअप हो गया और अर्जुन ने काम में फोकस कर लिया। अरबाज और मलाइका 2016 मे अलग हुए और मलाइका ने अर्जुन का हाथ थाम लिया।

अर्जुन और मलाइका दोनो एक दूसरे को करीब 5 साल से डेट कर रहे है। अर्जुन मलाइका की उम्र में लगभग 10 साल का अंतर है। इसी कारण इनका रिश्ता सुर्खियों में बना रहता है। हाल ही में दोनो की ब्रेक अप की खबर आ रही थी।

कहा जा रहा था की अर्जुन कपूर इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला को डेट कर रहे है। लेकिन कुशा ने साफ कहते हुए अपने रिश्ते को दोस्ती कहा।

अर्जुन और मलाइका बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में आते है। अर्जुन का कहना है कि जब कोई रिलेशनशिप में होता है तो उनके रिश्ते के बारे मे ऐसी अफवाह उड़ना आम बात होती है।

हाल ही में अर्जुन और मलाइका को क्रिसमस और न्यू ईयर की पार्टी में एक साथ देखा गया था। जिससे उनके ब्रेकअप की खबरो पर स्टॉप लग गया। दोनो अभी भी एक साथ है।

Letsdiskuss

7