Current Topics

हिमाचल की बेटी वंशिका परमार ने जीता मिस ...

logo

| Updated on September 10, 2022 | news-current-topics

हिमाचल की बेटी वंशिका परमार ने जीता मिस अर्थ इंडिया का खिताब

1 Answers
1,014 views
A

@abhinavkumar4574 | Posted on September 9, 2022

हम आपको बताने जा रहे हैं कि हिमाचल की रहने वाली वंशिका परमार ने मिस अर्थ इंडिया 2022 का खिताब जीत लिया है। वंशिका परमार कौन है उनके बारे में अधिक जानकारी के लिए आगे पढ़िए।

Loading image...

मिस अर्थ इंडिया 2022 कंपटीशन

मिस अर्थ इंडिया प्रतियोगिता जीतने के बाद मिस अर्थ विश्व प्रतियोगिता के लिए वंशिका परमार भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व करेंगी। मिस अर्थ इंडिया 2021 की विजेता रश्मि माधवी थी। उन्होंने वंशिका परमार को क्राऊन पहनाया।

वंशिका परमार की जीवनी education

Vanshika Parmar इस समय 19 साल की हैं। ‌ इनकी पढ़ाई लिखाई (education) विश्वविद्यालय के मिरांडा हाऊस हुई है। इनका परिवार हिमाचल के हमीरपुर के मनसई के तुनी गांव से है।‌

दोस्तों आप के बता दें कि वंशिका परमार के दादा का नाम कर्नल शक्ति चंद परमार है। वंशिका के पिता जी भारतीय वायु सेना में इस समय कार्यरत हैं। ग्रुप कैप्टन के पोस्ट पर हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वंशिका परमार ने इस प्रतियोगिता के जीतने से पहले सन 2021 में मिस डिवाइन ब्यूटी कंपटीशन में भाग लिया और वहां पर ऑर्गेनाइजेशन ब्यूटी एंड रिस्पाॅन्सिबिलिटी 2021 के उपाधि से सम्मानित भी हुई है। इस उपाधि के बाद उनका अगला लक्ष्य 2022 में मिस अर्थ इंडिया (Mis Earth India) में भाग लेना था जिस में भी सफल होकर मिस अर्थ इंडिया 2022 बन गई है। अब उनका लक्ष्य (Goal of life) भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मिस अर्थ विश्व 2022 का खिताब जीतना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अर्थ 2022 की अगली प्रतियोगिता जहां पर दुनिया भर के 90 देशों की अलग-अलग सुंदरियां आएंगी और यह कंपटीशन फिलीपींस में होने जा रही है।

मिस अर्थ विश्व प्रतियोगिता का आयोजन क्यों होता है?

दोस्तों आपको यह जानना अच्छा लगेगा कि मिस अर्थ इंडिया और विश्व स्तर की प्रतियोगिता मिस अर्थ विश्व, इसके अलावा मिस वर्ल्ड जैसी सुंदरता को मापने वाली प्रतियोगिताएं जो होती हैं।

दोस्तों आपको बता दें कि नारी सशक्तिकरण जिसका मतलब होता है कि नारी भी पुरुषों के समान है। उसे भी समाज में अपना करियर चुनने का हक है। इस तरह के ब्यूटी कॉन्टेस्ट के माध्यम से जो महिलाएं विजेता होती हैं वे एक तरह से सभी महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं। पर्यावरण जागरूकता या किसी तरह के सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं और दूसरों को सीख देती हैं। इसलिए ब्यूटी कॉन्टेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन पूरी दुनिया में होता है।

दुनिया के सभी महिलाओं को सम्मान देने और उनके लिए तरक्की के रास्ते खोलने का यह एक तरह का माध्यम है।

प्यारे दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो हमारे इस पेज को लाइक करें सब्सक्राइब करें और इसी तरह की और भी अच्छी जानकारी के लिए हमारे उत्तर को जरूर पढ़ें।

0 Comments