H
Updated on Mar 20, 2024others

दूध पीना सेहत के लिए कितना फ़ायदेमंद है ?

9
2 Answers

avatar
Modern India Explorer
Answered on Mar 19, 2024

दोस्तों आज हम आपको बताते हैं कि दूध पीना कितना फायदेमंद होता है। दोस्तों आपने देखा ही होगा कि कई सारे लोग ऐसे होते हैं जो दूध को खरीदने हैं और रोजाना सुबह और शाम दूध को पीते हैं। पर आपको पता है कि दूध की सही मात्रा क्या है और दूध पीने से क्या फायदे होते हैं और दूध पीने के नुकसान भी होते हैं।अगर नहीं पता है तो चलिए मैं आपको बताती हूं कि दूध पीना कितने फायदेमंद होता है।

 

दूध पीने के फायदे- दोस्तों आप सभी जानते हैं कि दूध में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसके अलावा दूध में प्रोटीन राइबोफ्लेविन  विटामिन ए, विटामिन डी और विटामिन के  सहित फॉस्फोरस, मैग्नीशियम,आयोडीन,पाए जाते हैं। इसलिए दूध हमारे सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। दूध पीने के लाभों का वर्णन कर रही हूं -

  1.  अगर बच्चों को दूध पिलाया जाए तो दूध बच्चों की हड्डियों को मजबूत करता है और उनके शरीर का विकास करता है, क्योंकि दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है।
  2.  अगर कोई व्यक्ति ब्लड प्रेशर की बीमारी से ग्रसित है अगर वह रोजाना दूध का सेवन करता है तो ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
  3.  रोजाना दूध पीने से जिनको कब्ज की समस्या है वह भी ठीक हो जाती है।

चलिए मैं दूध पीने का सही समय बताती हूं कि दूध को किस समय पीना चाहिए -

  1.  अगर बच्चे की बात की जाए तो बच्चों को दूध सुबह टाइम देना चाहिए यानी नाश्ते के टाइम में दूध देना चाहिए।
  2.  अगर व्यस्क या बुजुर्ग व्यक्ति की बात की जाए तो उन्हें दूध का सेवन रात्रि के समय करना चाहिए,क्योंकि रात्रि के समय दूध का सेवन करने से नींद अच्छी आती है और हाथ पैरों में जो दर्द होता है वह खत्म हो जाता है।
  3.  अगर आप दूध का सेवन रात के समय करते हैं तो उसे थोड़ा गर्म करके पीना चाहिए। वही अगर दूध का सेवन दिन में किया जाए तो  कच्चा दूध पीना चाहिए क्योंकि कच्चा दूध दिन के समय ज्यादा फायदेमंद होता है।

चलिए मैं आपको दूध की सही मात्रा बताती हूं कि दूध को कितनी मात्रा में पीना चाहिए-

  1. अगर बच्चों की बात की जाए तो बच्चे को दिन में दो से तीन कफ यानी 400 से 500 ग्राम दूध पिलाना चाहिए।
  2.  अगर वयस्क की बात की जाए तो वयस्क को दो गिलास दूध पीना चाहिए एक गिलास सुबह और एक गिलाश शाम को पीना चाहिए।

Letsdiskuss

2
A
Answered on Mar 19, 2024

आप जानना चाहते हैं कि दूध पीना सेहत के लिए कितना फायदेमंद है तो मैं आपको बता दूं कि दूध पीना सेहत के लिए इतना ज्यादा फायदेमंद होता है कि इसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। क्योंकि दूध में सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं। इसलिए यदि आप भी हमेशा स्वस्थ रहना चाहते हैं तो रोजाना दूध पीने की आदत डालें।

 

आईये अब हम आपको बताते हैं कि दूध पीने से कौन-कौन से फायदे मिलते हैं:-

 

जब हम दूध पीते हैं तो इसको पीने से हमें बहुत से फायदे मिलते हैं दूध पीने से हमें तंदुरुस्त महसूस होता है इसके साथ ही यह हमारी इम्यूनिटी में भी वृद्धि करता है। और हमें स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

 

 दूध का सेवन करना हमारे दांतों के लिए फायदेमंद होता है मैं आपको बता दूं कि दूध में कैल्शियम पाया जाता है और कैल्सियम हमारे दांतों के लिए फायदेमंद होता है। और यदि ऐसे में कैल्शियम का खुराक हमारे हड्डियों और दांतों को पर्याप्त मात्रा में मिलता है तो इससे हमारे दांत मजबूत बने रहते हैं। दूध में मौजूद विटामिन डी और कैल्शियम शरीर की चर्बी को कम करता है। और तो और दूध में प्रोटीन की भी मात्रा पाई जाती है जो वजन को कम करने में हमारी मदद करता है।

 

बहुत से लोग नींद  ना आने की समस्या से परेशान होते हैं तो ऐसे में उन लोगों के लिए दूध एक बहुत ही अच्छा विकल्प है क्योंकि दूध में अमीनो एसिड और ट्राईफोन पाया जाता है। जो पर्याप्त मात्रा में नींद लाने में सहायता करता है।

 

 बहुत से लोगों को डायबिटीज की शिकायत होती है। ऐसे में यदि आप इस समस्या को ठीक करना चाहते हैं तो दूध आपके लिए काफी फायदेमंद होगा। क्योंकि दूध में कैल्शियम और मैग्नीशियम, प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों की मात्रा पाई जाती है जो शरीर के पोषक तत्वों की मात्रा को संतुलित करता है इसी वजह से शरीर में मधुमेह का खतरा कम हो जाता है। यदि आप चाहते हैं कि मधुमेह की समस्या ठीक हो जाए तो आप रोजाना दूध पीने की आदत डालें।

 

 

 

Letsdiskuss 

2