Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Apr 24, 2018food-cooking

में घर में चॉकलेट आइस-क्रीम कैसे बना सकती हूँ ,बताइये ?

1 Answers
0

@anitakumari1382Apr 24, 2018
गर्मियों में तो बच्चो की क्या बड़ो की फरमाईश भी अलग ही होती है | बात आइस-क्रीम की हो तो क्या ही कहना | बच्चो को चॉकलेट से जुडी हर चीज पसंद आती है | आइस-क्रीम तो सभी को पसंद आती है | बच्चे हो या बड़े आइस-क्रीम सबको पसंद आती है | आप चॉकलेट आइस-क्रीम बनाना चाहते है | आपको हम बताते है आप चॉकलेट आइस-क्रीम कैसे बना सकते है |

सामग्री :-
कप फुल क्रीम दूध,कस्टर्ड पाउडर,कोको पाउडर,चीनी,वनीला एसेंस,क्रीम,नट्स या चैरी |

विधि :-
सबसे पहले आधा कप दूध में चीनी, कोको और कस्टर्ड पाउडर को मिलाएं। फिर बचे हुए दूध को उबालें और उसमें बनाया गया कस्टर्ड मिक्सचर मिलाएं ।

मिक्सचर के उबल जाने के बाद आधे मिनट के लिए हल्की आंच पर पकाए और फिर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। ठंडा होने पर इसमें क्रीम और वनीला एसेंस मिक्स करें।

इसके बाद इसे 1 कंटेनर में भरकर रख दें। जम जाने के बाद इसे मिक्सी में पीसें और फिर से फ्रिज में जमने के लिए रख दें।

आखिर में 2 घंटे तक इसे नॉर्मल टैंपरेचर पर जमाएं और गार्निशिंग के लिए चैरी और नट्स का इस्तेमाल कर सर्व करें।

Image result for chocolate ice cream
0
28