Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Current Topicsदुनिया भर में मोदी ने भारत की सकारात्मक ...
L

| Updated on June 21, 2019 | news-current-topics

दुनिया भर में मोदी ने भारत की सकारात्मक छवि कैसे बनाई ?

2 Answers
M

M Alam

@malam5434 | Posted on June 21, 2019

ये बात सिर्फ माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी की नहीं है बल्कि हमारा देश शुरू से ही दुनिया भर में अपनी सकारात्मक छवि बनाने के लिए जाने जाते है ,भारत ने प्रारम्भ से ही अनेक देशो की मदत की है चाहे शांति सेना भेज कर हो या अन्य किसी प्रकार की सहायता द्वारा हो ,हमेशा शांति का पैगाम दिया है भारत ने ,ये अपने nfu सिद्धांत पर टिका रहा है यही वजह की आज तक भारत की ओर से कभी किसी देश पर आक्रमण नहीं किया गया तब तक जब तक की कोई अन्य देश पहले आक्रमण ना करे और भी बहुत सारी खूबियां है मेरे देश की
0 Comments
K

@kandarpdave1975 | Posted on June 21, 2019

अपने प्रथम कार्यकाल में मोदीजी ने अगर कोई बड़ा काम किया है तो वो था विदेशो में घूमने का। वैसे तो कहा जाता था की उनकी ऐसी विदेशयात्राओ से देश में इन्वेस्टमेंट आएगा और प्रगति होगी। काफी सारे देश ऐसे है जहां मोदीजी बतौर प्रथम भारतीय प्रधानमंत्री पहुँच गए थे। जाहिर सी बात है की किसी देशका प्रधानमंत्री अगर अतिथि बनाकर आये तो उस देश के बारे में लोगो में जानने की इच्छा बढ़ जाती है।

Article image सौजन्य: जागरण

काफी सारे देशो से मोदीजी ने विविध करार भी किये जीन में मंगोलिया, किर्गिज़स्तान, अफ्रीका, और छोटे मोटे देश शामिल है। वैसे मोदीजी की इन यात्रा से देश को क्या फ़ायदा हुआ यह तो शायद ही कोई बता पायेगा पर ऐसा जरूर कहा जा सकता है की कुछ देशो से भारत के रिश्ते सुधर गए।

मोदीजी ने हर देश में जाकर अपने प्रवचनों से देश में क्या क्या बदलाव आये है और आधुनिक भारत कैसा है उस के बारे में बाते की जो की लोगो को काफी मनलुभावन भी लगी और इसी लिए विविध देशो का रवैया भारत की और काफी अच्छा रहा है। हालांकि काफी सारे मित्र देश ऐसे भी है जिन्हे इन सालो में भारत ने खोया है जिस में प्रमुख नाम म्यांमार, नेपाल और श्रीलंका के है। बाकी सब देशो से दोस्ती बढ़ाकर मोदीजी ने देशकी एक अलग ही तस्वीर दुनिया के सामने रखी है।


0 Comments