P
Apr 28, 2026news-current-topics

केजरीवाल ने दिल्ली की सीमा कब तक के लिए सील की ?

React
2 Answers

P
Apr 28, 2026
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिनों दिन दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मरीजों को देखते हुए कई अहम फैसले लिए हैं केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के बॉर्डर एक हफ्ते के लिए सील होंगे.हालांकि, इस दौरान केवल पास के जरिए जरूरी सेवाओं से जुड़े लोग आवाजाही कर सकेंगे यानी आवश्यक सेवाओं को इससे बाहर रखा गया है. राज्य के नागरिकों से सुझाव लेने के बाद हम एक सप्ताह में दिल्ली की सीमाएं खोलने पर निर्णय लेंगे.........
 
 
दिल्ली की सीमा को सील करने का कारण...
 
'दिल्ली में इलाज मुफ़्त है, इस कारण से दिल्ली की सीमाएं खुलेंगी तो देश भर से लोग यहाँ आएंगे. ऐसे में 9,000 से अधिक बेड जो दिल्लीवालों के लिए रखे गये हैं वो जल्द भर जाएंगे.'दिल्ली सरकार इस मामले में किसी को इलाज के लिए मना नहीं करेगी. लेकिन कुछ लोगों का सुझाव है कि जब तक कोरोना महामारी है, तब तक दिल्ली के लोगों के लिए ही बेड रिज़र्व रखे जाएं.
 
अगले सप्ताह जनता के सुझाव और जानकारों की राय के बाद इस पर फ़ैसला लिया जाएगा.जनता इस पर शुक्रवार 5 बजे तक अपनी राय दे सकती है.
 
व्हाट्सऐप के ज़रिए 880-000-7722 पर, ईमेल के ज़रिए [email protected] और अपना संदेश रिकॉर्ड कराने के लिए लोग 1031 पर फ़ोन कर सकते हैं.
React
M
Jun 2, 2020
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक सप्ताह के लिए दिल्ली की सीमाएं सील करने का किया ऐलान

सीएम के ऐलान पर यूजर्स सोशल मीडिया पर उठा रहे हैं सवाल

बता दें कि बढ़ते कोरोना केस को देखते हुए यूपी और हरियाणा ने भी दिल्ली से लगती सीमा सील कर दी थी


React