24 घंटे में कितने ब्रह्म महूर्त होते हैं ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


Brijesh Mishra

Businessman | पोस्ट किया | ज्योतिष


24 घंटे में कितने ब्रह्म महूर्त होते हैं ?


2
0




Astrologer,Shiv shakti Jyotish Kendra | पोस्ट किया


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी काम को करने का एक निश्चित समय होता है, जिसको मुहूर्त कहा जाता है | सामन्यतः मुहूर्त 30 प्रकार के होते हैं | जो शुभ, अशुभ और साधारण होते हैं | 24 घंटे में कितने ब्रह्म मुहूर्त है आपये जानना चाहते हैं | आइये आपको बताते हैं 24 घंटे में कितने ब्रह्म मुहूर्त होते हैं |

पहले ये जानते हैं कि मुहूर्त क्या होता है -
जैसा कि इस बात को सभी जानते हैं, कि ज्योतिष में किसी भी काम को करने का एक निश्चित समय निर्धारित होता है | जिस निश्चित समय को देखकर उस समय में काम किया जाता है, उसको मुहूर्त कहते हैं | सभी लोग किसी भी काम को करने के लिए शुभ मुहूर्त ही चाहते हैं |

Letsdiskuss (Courtesy : Oneindia Hindi )

अब जानते हैं कि ब्रह्म मुहूर्त कितने प्रकार के होते हैं -
24 घंटे में 30 मुहूर्त होते हैं, जो सभी समय पर निर्भर होते हैं | पूरे दिन में ब्रह्म मुहूर्त 1 बार आता है | जो सुबह के समय होता है | हमारी घड़ी के हिसाब से सुबह 4:24 मिनिट से सुबह 5:12 तक का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है |

आइये जानते हैं ब्रह्म मुहूर्त में क्या काम करें -
ब्रह्म मुहूर्त में केवल ये 4 काम करना ही शुभ माना जाता है |
1. संध्या वंदन
2. ध्यान
3. प्रार्थना
4. अध्ययन
ज्योतिष के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में संध्या वंदन अर्थात भगवान का पूजन करना , ध्यान लगाना चाहे वो भगवान का हो या फिर योग का , भगवान की प्रार्थना और पढ़ने वाले बच्चों के लिए अध्यन का सही समय ब्रह्म मुहूर्त में होता है |

अब जानते हैं ब्रह्म मुहूर्त में क्या नहीं करना चाहिए -
ब्रह्म मुहूर्त में नकारात्मक विचार मन में नहीं लाने चाहिए , किसी के बहस नहीं करना चाहिए, सोना नहीं चाहिए इतने समय जाग जाना चाहिए , इस वक़्त भोजन नहीं करना चाहिए किसी प्रकार का शोर नहीं करना चाहिए चाहे आप पूजा ही क्यों न कर रहे हों आपको वो भी शांति से करना चाहिए |

(Courtesy : 4remedy )


1
0

');