Advertisement

Advertisement banner
Health & Beautyहमें कितने किलोमीटर प्रतिदिन पैदल चलना च...
image

| Updated on October 27, 2022 | health-beauty

हमें कितने किलोमीटर प्रतिदिन पैदल चलना चाहिए ताकि हृदय रोग ना हो?

3 Answers
S

@setukushwaha4049 | Posted on October 26, 2022

स्वस्थ रहने के लिए लिये रोजाना हर एक व्यक्ति को सुबह 6से 7 किलोमीटर पैदल चलना चाहिए जिससे उनका स्वस्थ अच्छा रहेगा। इसके अलावा सुबह, शाम पैदल चलने से बहुत सी बीमारियां भी नहीं हो पाती है जैसे कि हार्ट के मरीजों को रोजाना सुबह, शाम वॉक करना चाहिए जिससे की हार्ट से जुडी बीमारियों को काफ़ी हद तक कम किया जा सकता है।जो व्यक्ति पैदल चलते है उनके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन तेजी से बढ़ता है और शरीर मे खराब जमा कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है, रोज सुबह शाम पैदल चलने वाले व्यक्तियों का ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल होता है।Article image

1 Comments
V

@vandnadahiya7717 | Posted on October 26, 2022

दोस्तों रोजाना पैदल चलना सेहत के लिये अच्छा होता है पर क्या आप जानते है कि हमें कितने किलोमीटर दिन पैदल चलना चाहिए ताकि ह्रदय रोग ना हो। यदि आप नहीं जानते तो चलिए हम आपको बताते हैं प्रतिदिन हमें कम से कम 5 से 6 किलोमीटर रोजाना चलना चाहिए इसे हृदय रोग को कम किया जा सकता है इसके साथ- साथ प्रतिदिन चलने से हाई ब्लड प्रेशर, वजन और कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए भी मददगार होता है। प्रतिदिन चलना सेहत के लिए अच्छा होता ही है इसके साथ याददाश्त को बढ़ाने, डायबिटीज और कैंसर जैसी बहुत सी बीमारियों को कम किया जा सकता है। इसीलिए प्रतिदिन पैदल चलना जरूरी है।

Article image

1 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on October 27, 2022

यह बात तो आप सभी जानते हैं कि पैदल चलना स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना हमें कितना पैदल चलना चाहिए ताकि हमें किसी भी प्रकार की कोई बीमारी ना घेर सके। तो चलिए जानते हैं दोस्तों हमें रोजाना 5 या 6 किलोमीटर पैदल चलना चाहिए। क्योंकि पैदल चलने से हमारे पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है। पैदल चलने से हृदय रोग होने का खतरा भी नहीं रहता है। इसके अलावा पैदल चलने से वजन भी कंट्रोल में रहता है, पैदल चलने से हमारे पूरे शरीर की मांसपेशियां मजबूत हो जाती हैं।Letsdiskuss

और पढ़े- किस उम्र के व्यक्ति को कितने कदम रोज चलना चाहिए?

1 Comments