A

Anushka

Mar 20, 2024news-current-topics

यूट्यूब पर कितने सब्सक्राइबर होने पर पैसे मिलते हैं ?

2 Answers
10

avatar
Mar 19, 2024

दोस्तों आप मोबाइल पर चलने वाले यूट्यूब के बारे में तो जानते ही होंगे,क्योंकि यूट्यूब आजकल फेमस हो गया है। यहां पर अगर हमें किसी भी प्रकार की वीडियो चाहिए हर तरह की विडिओ मिल जाती हैं। पढ़ाई से लेकर, दुनिया के हर चीजों के बारे में जानकारी के लिए हमें यूट्यूब वीडियो के माध्यम से जानकारी मिल जाती है। दोस्तों अपने यूट्यूब चलाने वाले कई यूजर्स के यूजर आईडी में देखा होगा कि उनके कई सारे सब्सक्राइबर भी होते हैं और वीडियो के लाइक भी कितने सारे होते हैं।पर क्या आपको पता है कि यूट्यूब पर कितने सब्सक्राइबर होने पर पैसे मिलते हैं अगर नहीं पता तो चलिए मैं आपको बताती हूं कि यूट्यूब पर कितने सब्सक्राइबर होने पर पैसे मिलते हैं।

 

दोस्तों मै आपको जानकारी के लिए बता दू की यूट्यूब पर केवल सब्सक्राइब होने पर पैसे नहीं मिलते बल्कि आपके विडिओ मे 1घंटे मे कम से कम 4000 व्यूज भी होने चाहिए तभी आप यूट्यूब के जरिए पैसे कमा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि एक लाख सब्सक्राइबर होने के बाद हर सप्ताह में 1800 डॉलर यानी डेढ़ लाख रुपए कमाए जा सकता है।

 

Letsdiskuss

 

इसलिए मैं आपको बताती हूं कि यूट्यूब के माध्यम से आप कैसे पैसे कमा सकते हैं-

  1.  सबसे पहले आपको अपने यूट्यूब पर एक यूजर आईडी बनाना पड़ेगा और उसमें लॉग इन होना पड़ेगा।

  2.  इसके बाद आपको अपने यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइबर बढ़ाने होंगे। यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइबर बढ़ाने के लिए आप अपने यूट्यूब पर अच्छे-अच्छे वीडियो अपलोड कर सकते हैं और वीडियो ऐसी हो जो लोगों की जरूरत की हो, जो लोगों को आकर्षित करती हो या लोगों के ज्ञान के लिए हो अगर वीडियो लोगों के काम में आ जाती है तो वह आपकी वीडियो को लाइक कर देते हैं और आपके सब्सक्राइब बटन को भी दबा देते हैं इस प्रकार आप अपने यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइबर बढ़ा सकते हैं।

  3.  इस प्रकार यदि आपकी यूट्यूब चैनल पर 100000 सब्सक्राइबर हो जाते हैं और आपके वीडियो में 4000 से भी अधिक व्यूज आ जाते हैं तो आप यूट्यूब के माध्यम से पैसे कमा सकते हैं।

 

4
S
Mar 19, 2024

बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें मालूम नहीं है कि यूट्यूब पर कितने सब्सक्राइबर होने पर पैसे मिलने लगते हैं तो चलिए आज मैं उन लोगों की दुविधा को दूर करती हूं :-

यदि आपके पास स्मार्टफोन है तो आपका फोन में यूट्यूब पहले से ही उपलब्ध होगा। क्योंकि आज यूट्यूब की सहायता से हम पढ़ाई कर सकते हैं, और हमें जो भी चीज सीखनी होती हैं हमें यूट्यूब के द्वारा प्राप्त हो जाती हैं। इतना ही नहीं यदि online earning की बात की जाए तो सबसे पहले हमारे मन में यूट्यूब का नाम आता है। क्योंकि ऐसे बहुत से यूजर्स हैं जो यूट्यूब से  earning करना चाहते हैं। लेकिन उन्हें इसका तरीका मालूम नहीं होता है तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आप यूट्यूब के द्वारा कैसे पैसे कमा सकते हैं।

 

मैं आपको बता दूं कि यूट्यूब से कमाई करने के लिए कुछ क्राइटेरिया पूरे करने होते हैं यहां पर मैं आपको बताने वाली हूं:-

दोस्तों क्रिएटर को यूट्यूब से पहले पेमेंट लेने के लिए कम से कम 1000 तक सब्सक्राइबर तो होने ही चाहिए। इसके अलावा चार हजार घंटे का वॉच टाइम पिछले 12 महीने में कंप्लीट होना चाहिए। और तो और लास्ट 3 महीने में चैनल पर डाली गई शॉर्ट्स पर 10 मिलियन व्यूज पूरे होने चाहिए। तब जाकर आप यूट्यूब की सहायता से पैसे कमा सकते हैं।

 

Letsdiskuss

 

कई रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि यदि आपके लाख सब्सक्राइबर होने के बाद 1800 डॉलर हर वीक के हिसाब से कमाई जा सकते हैं। यानी कि आप करीब डेढ़ लाख रुपए हर हफ्ते कमा सकते हैं। लेकिन यह बात इस पर निर्भर करता है कि कमाई व्यूज, कंटेंट कई चीजों पर निर्भर करता है।

और वर्तमान समय में तो यूट्यूब के जरिए छोटे-छोटे बच्चे भी अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं।

2