Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
K
Nov 16, 2023health-beauty

मानव शरीर में खून कि कमी को जल्दी से कैसे पूरा किया जाए,क्या कोई घरेलु उपाय है तो बताइये ?

7 Answers
14

@trrishnabhattacharya6847May 2, 2018
बहुत अच्छा सवाल है आपका , जैसा की सभी जानते है मानव शरीर में सामन्यतः 12 से 13 पॉइंट्स खून होना चाहिए,और अगर इससे कम खून होता है तो मनुष्य को और कई बीमारी घेर लेती है | और वर्तमान में तो इंसान इतना व्यस्त है कि वो खुद को तब तक बीमार नहीं मानता जब तक की वो चक्कर खा कर गिर न जाये या फिर बीमारी की वजह से बिस्तर पर न लेट जाए तब तक वो अपने काम में व्यस्त रहता है |
आपके सवाल पर आते है ,आप जानना चाहते है की घरेलु उपायों से कैसे खून की कमी को पूरा किया जाए ? तो आपको बताते है कि आप क्या क्या घरेलु उपाय अपना सकते है | वैसे तो ये सभी जानते है खून बढ़ाने का अच्छा स्त्रोत अनार खाओ ,चुकंदर खाओ पर कुछ घरेलु उपाय भी है जिससे मानव शरीर में खूब की कमी को दूर किया जा सकता है |
- दो घंटे के लिए दो-चम्मच तिल को पानी में भिगों लें और बाद में पानी से छानकर इसका पेस्ट बना लें,इसके बाद इसमें एक-चम्मच शहद मिलाएं और दिन में दो बार सेवन करें ।
- काफी और चाय का सेवन कम कर दें, ऐसा इसलिए क्योंकि ये चीजें शरीर को आयरन लेने से रोकते हैं ।
- दो बार दिन में ठंडे पानी से नहाए और सुबह नहाने के बाद सूरज की रोशनी में बैठें चाहे कुछ देर के लिए ही सही पर अवश्य बैठे ।
- आप अपने भोजन में गेहूं, मूंग और चने को अंकुरित करके उसमें नींबू मिलाकर सुबह का नाश्ता लें,जिसको सामान्य भाषा में स्प्राउड कहा जाता है |
Article image
5
44
@anitakumari1382May 7, 2018

आप खून बढ़ाने के लिए और भी कई घरेलु उपाय प्रयोग में ला सकते है |

* पके आम के गुदे को मीठे दूध के साथ सेवन करें, ऐसा करने से खून तेजी से बढ़ता है ।

* शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए मूंगफली के दानों को गुड़ के साथ चबा-चबा कर खाए |

* सिंघाड़ा शरीर में खून और ताकत दोनो को बढ़ाता है, कच्चे सिंघाड़े को खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर तेजी से बढ़ता है ।

* मुनक्का, अनाज, किशमिश, दालें और गाजर का नियमित सेवन करें और रात को सोने से पहले दूध में खजूर डालकर उसको पीएं ।

* अमरूद, पपीता, चीकू, सेब और नींबू आदि फलो का अधिक-से-अधिक सेवन करें ।

* आंवले का रस और जामुन का रस बराबर मात्रा में मिलाकर सेवन करने से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है ।

* एक गिलास टमाटर का रस रोज पीने से भी खून की कमी दूर होती है, इसलिए टमाटर का सूप भी बनाकर आप ले सकते हो ।

* बथुआ, मटर, सरसों, पालक, हरा धनिया और पुदीना को अपने भोजन में जरूर शामिल करें ।

* फालसे का शर्बत या फालसे का सेवन सुबह शाम करने से शरीर में खून की मात्रा जल्दी बढ़ती है ।

* शरीर में खून को बढ़ाने के लिए नियमित रूप से लहसुन और नमक की चटनी का सेवन करे, यह हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करता है ।
4
8
avatar
@krishnapatel8792Jan 7, 2023

यदि किसी व्यक्ति के शरीर में खून की कमी हो जाती है तो उसके शरीर के अंदर तरह तरह की बीमारी पनपने लगती हैं ऐसे में यदि आप बीमारियों से बचना चाहते हैं तो अपने शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए मेरे द्वारा बताए गए घरेलू उपायों को अवश्य अपनाएं।

सबसे पहले हम बताते हैं कि यह शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं इसके सेवन से हीमोग्लोबिन का स्तर सही रहता है, साथ ही बाल झड़ने की समस्या से भी राहत मिलती है।

अनार खून बढ़ाने का सबसे अच्छा विकल्प है अनार क्योंकि इसमें ऐसे सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में खून की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं।Article image

4
8
S
@setukushwaha4049May 11, 2023

मानव शरीर मे खून की कमी क़ो जल्दी पूरा करने के लिए बहुत से घरेलू उपाय है -

•मानव शरीर मे खून की कमी होने पर टमाटर का सेवन सलाद के रूप मे,सब्जी मे डालकर खाने से खून बढ़ता है और टमाटर खाने से पाचन क्रिया मे सुधार आता है।

•मानव शरीर मे खून की कमी क़ो जल्दी से पूरा करने के लिए पालक का सेवन करना चाहिए क्योकि पालक मे आयरन भरपूर मात्रा मे पाया जाता है।
Article image

3
7
avatar
@poonampatel5896Nov 10, 2023

जी हां हम आपको बताते हैं मानव शरीर में खून की कमी को जल्दी से कैसे दूर किया जाए और उसके घरेलू उपाय के बारे में बताते हैं।

  • मानव शरीर में खून की कमी को जल्दी से पूरा करने के लिए पालक का सेवन करना चाहिए। क्योंकि पालक में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
  • शरीर में खून को बढ़ाने के लिए नियमित रूप से लहसुन और नमक की चटनी का सेवन का करें यह हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करता है।
  • शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए मूंगफली के दोनों को गुड़ के साथ चबा-चबाकर खाएं जिससे आपके शरीर में खून की कमी से छुटकारा मिल सकता है।
  • काफी और चाय का सेवन कम कर दें, ऐसा इसलिए क्योंकि यह चीज शरीर को आयरन लेने से रोकते हैं।
  • शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं इसके सेवन से हीमोग्लोबिन का स्तर सही रहता है साथ ही बाल झड़ने की समस्या से भी राहत मिलता है।

Letsdiskuss

4
7
A
@aanyasingh3213Nov 14, 2023

कोमल वर्मा जी आप जानना चाहती है। कि यदि किसी व्यक्ति के शरीर में खून की कमी हो जाए तो खून की कमी को पूरा करने के लिए क्या किया जाए क्या कोई घरेलू उपाय है।तो जी हां हम आपको बताएंगे की कौन से घरेलू उपाय है। सबसे पहले जानते हैं कि खून की कमी होती क्यों है। वर्तमान समय में खून की कमी होने की समस्या एक आम समस्या बन गई है। इसकी मुख्य वजह है एनीमिया की वजह से शरीर में खून की कमी हो जाती है। और ज्यादातर खून की कमी उन लोगों में होती है जिनके शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं कम होने लगती है।तो चलिए हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताते हैं जिसके द्वारा आप अपने शरीर में खून की कमी को पूरा कर सकते हैं।

चुकंदर का जूस पीने से शरीर में खून की कमी को बहुत ही जल्दी पूरी की जा सकती है।

दूसरा उपाय है अनार का जूस यदि आपके शरीर में खून की कमी हो गई है तो अनार का जूस एक बहुत ही अच्छा विकल्प है।

Article image

4
7
A
@anjalipatel3903Nov 16, 2023

शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए घरेलू उपाय इस प्रकार है :-

शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए पलक का सेवन करना चाहिए क्योंकि पलक में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर में खून की कमी पूरी होती है।

शरीर में एनीमिया की कमी को पूरा करने के लिए टमाटर का सेवन भी आप कर सकते हैं। टमाटर के सेवन से शरीर में खून की कमी पूरी होती है।

खून की कमी को पूरा करने के लिए आप तिल के बीज,कद्दू के बीज,तरबूज के बीज,सूरजमुखी के बीज इन सभी का सेवन कर सकते हैं।इनके सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है और इनके सेवन से शरीर में खून की कमी पूरी होती है।

खून की कमी को पूरा करने के लिए आप रोजाना अंडा, दूध, मीट, मछली, सोयाबीन, चावल, हरी पत्तेदार सब्जियां, इन सभी का सेवन कर सकते इससे शरीर में खून की कमी पूरी होगी।

Letsdiskuss

1
4