Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Feb 15, 2018health-beauty

how-to-live-a-good-and-healthy-life

2 Answers
0

@ramjitakediya9373Feb 15, 2018

स्वस्थ जीवन शैली एक अच्छे जीवन की नींव है। और एक अच्छा जीवन जीना हर मनुष्य की ख्वाहिश होती है | हालांकि इस जीवनशैली को हासिल करने में उनको ज्यादा मेहनत नहीं लगती जो लोग खुद पर यकीन करते है और अपने काम पर भरोसा करते है | लेकिन कई लोग बिज़नेस कॉम्पटीशन, दृढ़ संकल्प की कमी और व्यक्तिगत मुद्दों जैसे कई कारणों से इसका पालन नहीं कर पाते हैं।

आजकल एक स्वस्थ जीवन शैली का पालन करने के लिए बहुत दृढ़ संकल्प होना पड़ता है। पूरे दिन के दौरान इतने सारे कार्यों को एक साथ पूरा करते हुए हमारा स्वास्थ्य का संतुलन अक्सर बिगाड़ जाता है। स्वस्थ जीवन शैली का पालन करने और उसे किस तरीके से हासिल किया जा सकता है यह समझना महत्वपूर्ण है।

वर्तमान समय में इंसान इतना व्यस्त हो गया है के वो अपने लिए समय नहीं दे पा रहा है | जिस कारण उसको अपने स्वस्थ को लेकर सोचने का भी समय नहीं मिल पा रहा है | अगर स्वस्थ जीवन जीना है तो इंसान को काम के साथ-साथ खुद भी थोड़ा समय देना होगा |अपनी रोज मर्रा की ज़िंदगी में कुछ सुधार करना होगा |


1. रोज सुबह उठने के बाद गरम पानी में नीबू निचोड़ कर वो पानी पीना चाहिए ,इससे आपकी पाचन शक्ति बढ़ेगी |

2. सुबह समय पर नाश्ता करे और नाश्ते में कुछ प्रोटीन शामिल करे |

3. पानी कम से कम 2 लीटर दिन भर में पीना चाहिए |

4. अगर आप 12 सोते है तो अपना सोने का समय कम करे |

5. सुबह जल्दी उठो और घूमने जाओ,अगर न जा सको तो योग करे |


ज़िंदगी में छोटा सा कदम आपकी पूरी दिनचर्या बदल सकता है | और अपने लिए दिया थोड़ा सा समय आपकी life स्वस्थ और आपकी उम्र लंबी बनाएगा |



Article image


0
2
K
@kanchansharma3716Sep 18, 2018

एक अच्छा और स्वस्थ जीवन जीने के लिए यह जरुरी होता है, कि आप खुश रहें और साथ ही आप पौष्टिक भोजन करें | अच्छा और स्वस्थ जीवन वैसे तो दो अलग-अलग चीज़ें हैं, परन्तु देखा जाए तो इन दोनों का अर्थ एक दूसरे से मिलता जुलता है | जैसे आप स्वस्थ होंगे तो आप एक अच्छा जीवन जी सकते हैं |


- समय पर जागें, समय पर सोएं |

- हर काम को समय पर करें |

- अपने खाने पर विशेष ध्यान दें , अच्छा और पौष्टिक भोजन करें |

- अपने काम को करने का समय निर्धारित करें |

- अपने काम को हमेशा महत्व दें |

- काम के साथ-साथ थोड़ा समय अपने लिए भी निकालें |

- अपने लिए निकालें वक़्त में वो काम करें, जो आपको पसंद हो |

- हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करें |

- अपनों को समय दें, उनसे बातें करें |

ये कुछ छोटी-छोटी चीज़ों पर ध्यान दें तो आप एक अच्छा और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं |

health-letsdiskuss

0
0