preeti  patel's avatar
Updated on Dec 22, 2021food-cooking

एलोवेरा की सब्जी कैसे बनाते हैं?

20
1 Answers

avatar
Answered on Dec 22, 2021

एलोवेरा की सब्जी:- आज तक आप लोगों ने एलोवेरा को बाल या चेहरे पर इस्तेमाल किया होगा लेकिन हम आज आपको एलोवेरा की सब्जी बनाना सिखाएंगे। एलोवेरा में बहुत से प्रोटीन पाए जाते हैं। विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, आदि।

एलोवेरा की सब्जी बनाने की सामग्री:-

1) तीन एलोवेरा के पत्ते

2) दो चम्मच तेल

3) लाल मिर्च पाउडर

4) हरी धनिया

5) एक चम्मच शक्कर

6) जीरा

7) हल्दी पाउडर

8) आमचूर पाउडर

9) नमक

एलोवेरा की सब्जी बनाने की विधि :-

सबसे पहले एलोवेरा में छोटे छोटे दाने होते हैं उनको निकाल देते हैं। उसके बाद एलोवेरा को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेते हैं। एलोवेरा को गर्म करते हैं। हल्का गर्म करते हैं ज्यादा नहीं। इसके बाद कढ़ाई में तेल डालते हैं। तेल गर्म होने के बाद जीरा डालते हैं। फिर उबला हुआ एलोवेरा डालते हैं उसको धीमी आंच पर चलाते रहना है। उसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, आमचूर पाउडर डालकर थोड़ी देर तक पकने देते हैं। हमारी गरमा गरम एलोवेरा की सब्जी तैयार।Letsdiskuss

10