व्रत के समय कुछ भी खाना - पीना मना होता है, लेकिन पानी या अन्य मीठी लिक्विड चीज़े आप व्रत में खा सकते है | इसलिए आज में आपको व्रत स्पेशल बादाम शेक बनाने की रेसिपी बताउंगी |
सामग्री :-
- दो गिलास - दूध (फुल क्रीम)
- बादाम - 10-12
- केसर की पत्तियां - 5-6
- इलायची पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
- चीन - 4 छोटा चम्मच
- बर्फ के टुकड़े
विधि :-
- बादाम शेक बनाने के लिए सबसे पहले बादाम को 6 से 7 घंटे के लिए दूध में भिगोकर रख दें |
- उसके बाद आप मिक्सर में गुनगुना दूध, बादाम वाला दूध और चीनी डालकर अच्छी तरह से एक साथ ब्लेंड कर लें |
- फिर आप इसमें इलायची पाउडर मिलाकर दूध को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें |
- जब भी शेक पीना हो इसे फ्रिज से निकालकर इसमें आइस क्यूब दाल कर पिएं |
- आप जब आइस क्यूब डालें तब साथ - साथ केसर की पत्तियां भी डाल सकते हैं |

(Image Credit - हिंदी रेसिपी)