आम का श्रीखंड महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत प्रख्यात है और लोगों को बहुत पसंद आता है | इसे घर पर बनाना बहुत आसान और मज़ेदार होता है |
सामग्री -
- 1 - किलो दही
- 1/2 कप - पके आम का गूदा
- 1/2 चमच्च - इलायची पाउडर
- 1/4 चमच्च - केसर
- 1/4 कप - चीनी पीसी हुई
- सूती कपड़ा
- एक बड़ा बर्तन
- 1 चमच्च - बारीक कटे पिस्ता
विधि -
- आम का श्रीखंड घर पर बनाने के लिए सबसे पहले आप सूती के कपड़े को बर्तन पर अच्छे से फैला लें|
- उसके बाद आप इस पर दही डालें और कपड़े को मोड़ते हुए पोटली बनाकर गांठ बांध दें |
- उसके बाद इस पोटली को थोड़ा ऊँचा लटकाकर रखें ताकि दही से पानी निकल जाये और कम से कम 2 घंटे तक ऐसे ही लटका रहने दें |
- उसके बाद आप पोटली खोलकर दही से बने चक्का को एक बर्तन में निकाल कर रख लें |
- अब इस चक्के में आम का गूदा, इलायची पाउडर, केसर और पीसी हुई चीनी मिला दें |
- उसके बाद सभी सामग्री को अच्छी तरह से फेंट लें |
- अब आपका आम श्रीखंड बिलकुल तैयार है इसे सर्विंग बाउल में निकाल लें |
- उसके बाद गार्निश करने के लिए इस पर पिस्ता छिड़कर फ्रिज में 2-3 घंटे के लिए रख दें ताकि इसका स्वाद दो गुना हो जाये ठंडा हो कर |
(courtesy-ytimg.com)