होली पार्टी के लिए घर पर कैसे बनाएं आलू के चिप्स ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


Jessy Chandra

Fashion enthusiast | पोस्ट किया |


होली पार्टी के लिए घर पर कैसे बनाएं आलू के चिप्स ?


1
0




Home maker | पोस्ट किया


होली आयी नहीं की घर में खाने - पीने की तैयारियां शुरू हो जाती है, ऐसे में होली पार्टी के लिए आप स्नैक्स में आलू के चिप्स बना सकते है|

Letsdiskuss (Courtesy-leicestermercury)
सामग्री :-

- आलू - 3 से 4
- तेल - 2 बड़ा चमच्च
- नमक - स्वादानुसार
- लाल मिर्च - स्वादानुसार

(courtesy-BetterButter)

विधि :-
- आलू चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी आलूओं को गोलाकार में पतले-पतले स्लाइस में काट लें |

- उसके बाद अब आप मीडियम आंच में एक पैन में पानी उबालने के लिए रख दें |

- एक हल्का सा उबाल आते ही आलू के सभी स्लाइस को पानी में डालें |

- उसके बाद जैसे ही स्लाइस हल्के सॉफ्ट हो जाएं तो गैस बंद कर दें |

- धयान रहे ज्यादा सॉफ्ट होने पर निकालते समय आलू स्लाइस टूट सकते हैं , इसलिए पूरा पानी अच्छे से छान लें |

- उसके बाद आप कड़ी धूप में एक सूती कपड़े पर थोड़ी-थोड़ी दूर में स्लाइस को फैला कर रख दें और दो से चार दिन धुप में अच्छे से सुखाएं |

- 3-4 दिन में सभी आलू पूरी तरह से कड़क सूख जाएंगे.

- और यह तभी बनाएं जब तेज धूप हो |

-अब आपके आलू के चिप्स बिलकुल तैयार है |

- अब आप इन्हें अच्छे से तल लें और तलकर ऊपर से नमक और लाल मिर्च पाउडर छिड़ककर खाएं |



0
0

');