Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
A
Feb 8, 2019others

भारत और अन्य देशों में बलात्कार कांड को कैसे दंडित किया जाता है

1 Answers
0

K
@kanchansharma3716Feb 8, 2019
रेप एक ऐसा गुनाह है, जो माफ़ी के लायक नहीं है | इस गुनाह के लिए जो सज़ा दी जाए वो कम है | भारत और अन्य देश में बलात्कार जैसे गुनाह के लिए क्या सज़ा दी जाती है आपको बताते हैं |

भारत देश :-
भारत में बलात्कार के इस नए कानून के मामले में अपराधी को 20 साल की सज़ा का प्रावधान है और सामूहिक तौर पर बलात्कार करने वाले अपराधियों को आजीवन कारावास होगी |

सऊदी अरब :-
इस्लामी देश होने के नाते इसकी कानून व्यवस्था शरिया-इस्लामी कानून पर आधारित है। इस देश में बलात्कार में अपराधी का सिर सभी के सामने काट दिया जाता है |
जैसा कि यह सज़ा सार्वजानिक स्थान पर दी जाती है ताकि और लोगो भी इसको देख कर ऐसा कोई भी गुनाह न करें | अपराधी को घुटने पर बैठाया जाता है उसके बाद पुलिस के द्वारा एक प्रहार में अपराधी का गला काट दिया जाता है |

चीन :-
चीन में बलात्कार के अपराधी को रीढ़ की हड्डी में गोली मार दी जाती है |

उत्तर कोरिया :-
उत्तर कोरिया में बलात्कारी के सिर पर गोली मार दी जाती है |

अफगानिस्तान :-
अफगानिस्तान में बलात्कारी को फांसी या गोली मार दी जाती है, अगर अपराध साबित हो जाता है तो 4 दिन के अंदर ही इसकी सज़ा दे दी जाती है इसमें अधिक समय नहीं लिया जाता |

ईरान :-
ईरान में बलात्कार जैसे अपराध करने वाले अपराधी को 100 कोड़े मारे जाते हैं |

फ्रांस :-
इस देश में बलात्कारी को 10 साल की सज़ा का कानून है और अगर इस अपराध के बाद पीड़ित की मौत हो जाती है तो 10 साल से बढ़कर सज़ा 30 साल हो जाती है |

Article image (Courtesy : Gaon Connection )
0
0