Updated on Jan 2, 2026science-and-technology

True Caller से अपना नाम कैसे हटाएं ?

React
1 Answers

K
Research-Oriented Learner
Updated on Jan 2, 2026

True Caller एंड्राइड फ़ोन की एक ऐसी ऐप्लिकेशन है जिसकी सहायता से आपके फोन नंबर से आपके नाम का पता लगाया जा सकता है | पर यह हमेशा बिलकुल सही नहीं होता है साथ ही यह व्यक्ति की प्राइवेसी को भी खत्म कर देता है| आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप अपना नाम true caller से कैसे हटा सकते हैं :-

true caller पर नाम हटाने के लिए आपको कुछ स्टैप को फॉलो करना पड़ेगा| सबसे पहले अपने फ़ोन में true caller ऐप्लीकेशन को खोल लें| unlist के ऑप्शन पर जाकर के उस पर क्लिक करें ऐसा करने से एक unlist पेज और कुछ नए ऑप्शन खुल जायेंगे|

1) सेलेक्ट कंट्री:- इस खाली स्थान में आप जिस भी देश का नंबर इस्तेमाल कर रहे हैं | जैसे भारत तो वहां भारत देश का चुनाव करें|

2) फ़ोन नंबर:- इस जगह पर आपने वह नंबर भरना है जिस का आप true caller पर से नाम हटाना चाहते हैं| पर ध्यान रहे की नंबर के आगे अपने देश का कोड जरूर डालें जैसे भारत का +91 कोड है|

3) इसके बाद आपको I'm not a robot ऑप्शन पर जाकर टिक करें|

4) अंत में भी आपको unlist phone number के ऑप्शन पर टिक करना है|

ऐसा करने से आपका फ़ोन नंबर और नाम अगले 24 घंटे में हटा दिया जायेगा|

React