Asked 3 years ago

सावन के सोमवार की पूजा कैसे की जाती है

Like
11
1.4K
Rinki Pandey
Rinki PandeyAuthor

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 300 points for helpful answers.

Login to Answer


सवान के सोमवार का व्रत हर एक लड़की रहती है और सवान के सोमवार की पूजा लड़कियां बहुत ही विधि -विधान के साथ करते है। सवान के सोमवार की पूजा करने के लिए शिवलिंग मे बेलपत्र, समी, जल चढ़ाये और घी का दीपक जलाये और शिवलिंग के चारों ओर परिक्रमा करके लड़कियां शिव जी के चरण स्पर्श करते हुये मनचाहा वर प्राप्ति के लिए शिवलिग सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना करती है, इससे उन्हें शिव जी की तरह वर मिलता है।Article image

M

Answered By Meena Kushwaha

Author
View Profile
Answered on07/21/23
Like
5

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सावन का महीना चालू हो गया है इसलिए सभी महिलाएं सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करती है तथा व्रत रखती हैं और जो महिलाएं सच्चे मन से भगवान शिवजी की पूजा अर्चना करती हैं भगवान शिव उनसे प्रसन्न होकर उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं तो चलिए हम आपको सावन के सोमवार की पूजा कैसे की जाती है पूरी विधि विधान बताते हैं। सावन के सोमवार के दिन सुबह उठकर स्नान करना चाहिए पूरे घर में गंगाजल से छिड़काव करके घर को शुद्ध करना चाहिए इसके बाद व्रत का संकल्प लेते हुए भगवान शिव के मंदिर जाना चाहिए और वहां पर सबसे पहले भगवान श्री गणेश जी की पूजा करनी चाहिए इसके बाद भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए और सबसे पहले भगवान शिवजी को जल अभिषेक करना चाहिए इसके बाद उन्हें बेलपत्र,मदार के फूल, और धतूरा चढ़ाएं इस प्रकार पूरी विधि विधान के साथ भगवान शिव जी की पूजा करनी चाहिए।Article image

Krishna Patel

Answered By Krishna Patel

Author
View Profile
Answered on07/22/22
Like
6

सावन के सोमवार व्रत रखने वाली महिलाए, लड़कियां पुरे विधि विधान के साथ शिव जी की पूजा करती है। पूजा करने के लिए सबसे पहले पूजा समाग्री इकट्ठा करते है, जैसे कि बेल पत्र, समी, फूल, जल, हवन, अगरबत्ती,दीपक, रुईबत्ती,माचिस, सिंदूर, घी आदि। अब शिवजी की पूजा करने के लिए लड़कियां सबसे पहले शिवजी को फूल, बेलपत्र, समी जल अर्पित करती है और फिर अगरबत्ती जलाती है, और अच्छे वर की कामना करती है उसके बाद शिव जी के सामने दीपक मे घी डालकर रुईबत्ती जलाती है, फिर उसके बाद आग जलाकर हवन करती है और अंत मे शिवजी की आरती करके अपने जीवन को सुखद बनने और अच्छे वर की प्राप्ति की कमाना करते हुए सावन के सोमवार की इस तरह से पूजा म्पन्न होती है।
Article image

S

Answered By Setu Kushwaha

Author
View Profile

Mp

Answered on07/21/22
Like
6

ओम नमः शिवाय !

सावन के सोमवार की पूजा कैसे होती है‌। सावन का त्यौहार जीवन में खुशियां लाता है और इस दिन भगवान भोलेनाथ की 1 महीने तक पूजा-अर्चना होती है। सभी भक्तों पर कृपा बरसाने वाले भगवान भोलेनाथ सभी का कष्ट दूर करते हैं। ‌ सावन के सोमवार को विशेष तरह से पूजा करके आप भगवान भोले की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। ‌ भोले की कृपा प्राप्त करने के लिए आपको सही तरीके से पूजा करना है। हम आपको बताते हैं कि भगवान शंकर की पूजा किस तरह से की जाती है।

सुबह उठकर स्नान करें। ‌ इसके बाद पूजा स्थल की साफ सफाई करें और गंगाजल छिड़क कर पूजा स्थल को पवित्र करें। भगवान शिव के छोटे से शिवलिंग को स्थापित करें। ‌ आप चाहे तो मिट्टी का शिवलिंग भी बना सकते हैं। फिर बाजार में कई तरह के छोटे शिवलिंग मिलते हैं उसे स्थापित कर पूजा कर सकते हैं।

Article image

शिवलिंग स्थापित करने के साथ ओम नमः शिवाय मंत्र का उच्चारण करें। दूर-दूर और उसके बाद जल से स्नान कराने के पश्चात शिवलिंग को चंदन लगाएं।

धूप जलाएं और दीप प्रज्वलित करें।

‌ उसके बाद वस्त्र व जनेऊ चढ़ाएं। गुलाब या कनैल का फूल अर्पित करें।

21 बार बेल का पत्ता (बिल्वपत्र) शिवलिंग पर चढ़ाते हुए ओम नमः शिवाय बोले। ‌मौसमी फल चढ़ाएं।‌ भगवान शिव स्त्रोतम का पाठ करें इससे बहुत लाभ होता है। फिर भगवान शिव की आरती करें।

इस तरह विधि विधान से पूजा करने और अगर आप इस दिन व्रत है तो फलाहार का सेवन करके भगवान शिव का स्मरण करें आपकी सभी मनोकामना पूर्ण होती है, जय शिव शंकर भोले नाथ की जय।

Rinki Pandey

Answered By Rinki Pandey

Author
View Profile
Answered on07/20/22
Like
6