Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
R
Jan 22, 2022food-cooking

गर्मी के मौसम में अगर भूख ना लगें तो कैसे बनाये खुद को सेहतमंद?

2 Answers
2

P
@poojamishra3572May 20, 2019
अक्सर देखा जाता है जब कड़ी गर्मी होती है तो कुछ लोगों का खाना खाने का मन नहीं करता है,ऐसे मैं वह कमज़ोर हो जाते है और तबीयत बिगड़ने की आशंका रहती है, और और अपनी सेहत पर बिलकुल भी ध्यान नहीं देते है | इसलिए आज हम आपको गर्मियों में खुद को सेहतमंद रहने के आसान तरीकों के बारें में बताएँगे |

Article image (courtesy-Kumaun Paramedical & Health InstitutePunjab)

- गर्मी में अगर भूख न हो तो जबरदस्ती खाना बिल्कुल न खाएं, ऐसा करने से आपके शरीर को नुकसान पहुंच सकता है |


- शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए स्मूदी जूस नारियल पानी पिएं इससे ठंडक और पोषण दोनों मिलेगा |

Article image (courtesy-The Hindu)

- कुछ हल्का खाने का मन है तो आप फ्रूट सलाद या फ्रूट चाट खा सकते हैं |


- आप भरपूर मात्रा में सलाद खा सकते है |


Article image (courtesy-NDTV Food)

- नारियल पानी, छाछ, लस्सी, आम का पन्ना, नींबू पानी, शरबत आदि भी पी सकते है |


- शरबत में गर्मी में सत्तू का शरबत या बेल का रस पीना बहुत अच्छा रहता है |


- नाश्ते में ओट्स, पोहा, उपमा जैसी हल्की चीजें खा सकते है |

0
1
avatar
@krishnapatel8792Jan 22, 2022

अक्सर गर्मी के मौसम में भूख बहुत कम लगती है और हम खाना नहीं खाते हैं जिससे हमारा शरीर कमजोर महसूस करने लगता है और हमारी तबीयत खराब हो जाती है इसलिए आज मैं आपको कुछ ऐसे खाने के बारे में बताना चाहती हूं कि जब भी आपको गर्मी के मौसम में भूख ना लगे तो आप इन चीजों का सेवन कर सकती हैं इसके सेवन से आपके शरीर को पूरी एनर्जी मिलेगी।

नींबू अदरक और काली मिर्च का मिश्रण :-

यदि आपको गर्मी के मौसम में भूख ना लगे तो आप जबरदस्ती खाना मत खाएं। इसके लिए आप अदरक और 10 काली मिर्च कूट लें फिर उसमें एक नींबू काटकर रस निचोड़ लें अब इस मिश्रण में एक चम्मच शहद मिला लें इस मिश्रण को खाने से आप का पाचन तंत्र बिल्कुल सही हो जाएगा और आपकी शरीर में एनर्जी भी बनी रहेगी।Letsdiskuss

0
1