Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
S
May 3, 2019others

सबसे ज्यादा मात्रा में हीरा किस देश में पाया जाता है?

1 Answers
2

A
@aayushisharma7131May 3, 2019
हीरा सभी रतनों में सबसे कीमती और आलिशान होता है | ख़ास तौर पर जब भी महिलों की पसंद मालुम की जाये तो उनका सबसे पहला जवाब डायमंड होगा | हीरा एक ऐसा घातु है जिसकी चमक किसी भी इंसान के चहरे पर चमक ला सकती है लेकिन आप यह बात नहीं जानते होंगे कि पूरी दुनिया में बहुत कम जगह ही हीरे का उत्पाद किया जाता है | इसलिए आज हम आपको उन टॉप 5 देशों के बारें में बताएँगे जहाँ पर हीरे का प्रोडक्शन होता है |

Article image (courtesy-Bitcoinist)

1. DRC (Kinshasa) – इस लिस्ट में सबसे पहला नाम और स्थान डीआरसी है जिसका इंडस्ट्रियल डायमंड आउटपुट 11 मिलियन कैरट से बढ़कर 19 मिलियन कैरट हो गया है।


2. रशिया – वही दूसरी तरफ रुस दुनिया में हीरे के उत्पादन में दूसरे नंबर पर आता है। इस देश का नेचुरल इंडस्ट्रियल डायमंड प्रोडक्शन 2017 में 18 मिलियन कैरट रहा जो पिछले साल भी इतना ही था।


3. ऑस्ट्रेलिया – जब भी हीरे के उत्पादन की बता होती है तब तब तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया का नाम ही आता है जिसका नेचुरल इंडस्ट्रियल डायमंड आउटपुट 14 मिलियन कैरट रहा जो पिछले साल भी इतना ही था।


4. बोत्सवाना – हीरे के उत्पादन में चौथे स्थान पर बोत्सवाना है और दुनिया की दो बड़ी हीरे की खदानें ओरपा (Orapa) और ज्वानेंग (Jwaneng) इसी देश में हैं।


5. साउथ अफ्रीका – डायमंड प्रोडक्शन में पाँचवा स्थान साउथ अफ्रीका का है जिसका नेचुरल इंडस्ट्रियल डायमंड ऑउटपुट 2 मिलियन कैरट रहा है। मॉडर्न डायमंड इंडस्ट्री का जन्मस्थान साउथ अफ्रीका है और दुनिया में मौजूद बहुत से बेशकीमती खूबसूरत रत्न दक्षिण अफ्रीका से ही प्राप्त हुए हैं |

0
1