S
Updated on Apr 18, 2024education

कौन से देश में शादी करने से पहले रोना पड़ता है?

14
3 Answers

avatar
Answered on Mar 27, 2024

हर देश, हर धर्म और हर राज्य मे शादी के बंधन का महत्व बहुत अधिक होता है और शादी की रीति और रिवाज भी अलग होते है। 

हर धर्म मे शादी की अलग अलग रस्मे होती है। 

हिंदू धर्म में शादी मे हल्दी, मेहंदी, संगीत और फिर शादी के सात फेरो के साथ शादी संपन्न होती हैं। 

मुस्लिम धर्म मे फेरे या अन्य रस्मे ना होकर शादी मे काजी के द्वारा दोनो पक्षो की रजा जान लेने पर विवाह संपन्न मान लिया जाता है। 

सिख धर्म मे गुरुद्वारा मे प्रार्थना पढ़ने के बाद  विवाह संपन्न हो जाता हैं। 

लेकिन क्या आपने ऐसी भी प्रथा को सुना है जिसमे शादी के पहले यानी विदाई से पहले ही रोया जाता हैं। 

 

हाँ आपने सही सुना चीन एक ऐसा देश है जहाँ शादी के पहले ही दुल्हन का परिवार रोता है। 

इस रस्म को वह खुशी जाहिर करने का एक जरिया मानते है। चीन के लोगो का मानना है की इस रस्म मे सभी लोगो के अलग अलग रोने की आवाज़ एक संगीत की तरह लगती हैं। 

शादी से एक महीने पहले से ही दुलहन का परिवार एक एक करके दुल्हन के साथ रोता है। चीन मे यह रस्म तुजिया समाज के लोगो मे की जाती हैं। दुल्हन 10 -10 दिन सभी के साथ रोती है। 

इसी प्रकार क्यूबा देश मे भी ऐसी अजीबो गरीब परम्परा है जिसके अनुसार जो भी व्यक्ति दुल्हन के साथ नाचता है उसे उसकी शादी वाली ड्रेस पर पिन की सहायता से नोट लगाने पड़ते है। जो दुल्हा- दुल्हन के भेट स्वरूप होते है। 

ऐसी ही एक और प्रथा अफ्रिका के कांगो  मे भी प्रचलित है। इस प्रथा मे दुल्हा और दुल्हन दोनो को शादी के दिन हँसने की मनाही होती हैं । उनके अनुसार हँसने वाले वर वधु अपने वैवहिक जीवन को लेकर गंभीर नही होते है इसलिए वहा ऐसी प्रथा का प्रचलन है। 

 

 

 

 

Letsdiskuss

6
avatar
Modern India Explorer
Answered on Mar 30, 2024

दोस्तों शादी एक रीति रिवाज और परंपराओं के साथ होती है। अलग-अलग धर्म और अलग-अलग जाति तथा अलग-अलग देशों के अलग-अलग रीति रिवाज होते हैं। शादी एक ऐसा बंधन है जिसमें दो जोड़े एक साथ बंधन मे बध जाते हैं और जिंदगी भर हमेशा साथ रहने का वचन निभाते हैं। मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि हमारे भारत देश में शादी से  पहले कई सारी रस्म होती हैं,जैसे की इंगेजमेंट करना, हल्दी रस्म,मंडप रस्म,वरमाला पहनाना, सात फेरे होना, कन्यादान होना, और हमारे भारत देश में विदाई के समय रोया जाता है, यह एक रस्म होती है। लेकिन आजकल फैशन के चलते जमाने में लोग रोते नहीं है उल्टा बैंड बाजा बजवा के या डीजे बजवा के डांस करते हुए विदाई करते हैं। हमारे भारत देश में यह सब रस्म  इसलिए की जाती है क्योंकि वरमाला पहनाने का अर्थ हुआ कि जैसे राम ने श्री माता सीता और माता सीता ने राम को वरमाला पहनाया था और इसके अतिरिक्त सात फेरे होते हैं जिसमें कन्या और वर वचन लेते हैं कि मैं आपके जीवन के हर सुख दुख में आपके साथ रहूंगी और आपके सिवा किसी पराए पुरुष पर नजर उठाकर नहीं देखुगी और मर्द वचन लेता है कि आपके सिवाय किसी पराई स्त्री पर नजर उठाकर नहीं देखूंगा और आपसे कोई भी बात नहीं छुपाऊंगा,इसी कारण हमारे भारत देश में सात फेरे किए जाते हैं। पर क्या आपको पता है एक ऐसा भी देश है जिसमें शादी से पहले रोया जाता है।जी हां चीन एक ऐसा देश है जिसमें शादी करने से पहले रोया जाता है। चीन में दुल्हन के परिवार वाले शादी के 1 महीने पहले से ही दुल्हन के साथ रोते हैं और वे इसलिए रोते हैं क्योंकि वहां की यह परंपरा और रिवाज होती है। मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि चीन में यह रस्म  तुजिया समाज के लोगों के द्वारा की जाती है।

 

 

 

Letsdiskuss

6
avatar
Answered on Apr 17, 2024

दोस्तों क्या आपने कभी ऐसे देश के बारे में सुना है जहां पर शादी करने से पहले रोना पड़ता है शायद आप नहीं जानते होंगे लेकिन आज हम आपको उस देश के बारे में बताना चाहते हैं:-

दोस्तों हमारे भारत देश में ही नहीं बल्कि इस दुनिया में जितने भी देश हैं सभी जगह शादी विवाह के रीति रिवाज अलग-अलग होते हैं। जैसा कि मान लीजिए हमारे भारत देश में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म के लोग निवास करते हैं। और सभी लोगों के यहां विवाह करने का रिवाज भी अलग-अलग होता है। जैसे कि मैं आपको बता दूं कि मैं हिंदू धर्म की हूं  तो हमारे हिंदू धर्म में विवाह करने का रिवाज सबसे अलग होता है हमारे हिंदू धर्म में शादी के चार दिन पहले से ही रीति रिवाज चालू हो जाते हैं सबसे पहले हल्दी की रस्म की जाती है, इसके बाद मेहंदी की रस्म की जाती है और फिर अंत में सात फेरे होने के बाद मांग में सिंदूर भरते हैं जिसके बाद हिंदू धर्म में शादी संपन्न हो जाती है। इसी प्रकार मुस्लिम समुदाय में भी  विवाह करने का रिवाज अलग होता है। दोस्तों आज मैं आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रही हूं जहां  पर शादी करने का रिवाज सबसे अलग है जी हां मैं बात कर रही हूं चीन देश के बारे में चीन में शादी को लेकर अनोखी रस्म है। दोस्तों यहां पर शादी के करीब एक महीने पहले दुल्हन को हर रात आधे घंटे के लिए रोना होता है। मैं आपको बता दूं की दुल्हन की शुरुआती 10 दिन में दुल्हन के साथ उसकी माँ भी  रोती है। और बीच के 10 दिन दुल्हन की दादी दुल्हन के साथ रोती है और अंत के 10 दिन घर की दूसरी महिलाएं रोती हैं।

 

 

Letsdiskuss

 

 

 

3