Advertisement

Advertisement banner
Science & Technology-इंटरस्टीशियम- क्या है ?
R

| Updated on March 31, 2018 | science-and-technology

-इंटरस्टीशियम- क्या है ?

1 Answers
R

@rakeshsingh9760 | Posted on March 31, 2018

हमारे शरीर में कितने अंग हैं हम नहीं जानते और शायद हम ज्यादातर के तो नाम भी नहीं जानते हैं,अब वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने मानव शरीर में एक नया अंग खोज लिया है | इसे मेडिकल साइंस के क्षेत्र में बड़ी सफलता माना जा रहा है | वैज्ञानिकों को उम्मीद है इस नए अंग से मानव शरीर में कैंसर कैसे फैलता है, इसका पता लगाना आसान हो जाएगा |


वैज्ञानिको का दवा है की यह मानव शरीर के सबसे महत्वपूर्ण हिस्से में से एक है और यह अंग सभी के शरीर में है | हमारे शरीर में स्किन के अंदर एक परत होती है | इस परत को उत्तक यानी टीशू कहा जाता है | इन टीशू के अंदर तरल पदार्थों से भरे कंपार्टमेंट्स होता हैं | वैज्ञानिकों ने इसे 'इंटरस्टीशियम' का नाम दिया है |

माउंड सिनाइ बेथ इजरायल मेडिकल सेंटर मेडिक्स के डॉ डेविड कार-लॉक और डॉ पेट्रोस बेनियास ने यह पता लगाया कि एक ह्यूमन बॉडी में कैंसर कैसे फैलता है | इसके लिए डॉक्टर्स ने पित्त वाहिनी की जांच की | वैज्ञानिकों का दावा है कि जांच के दौरान उनकी नजर विशेष प्रकार के टीशू पर पड़ी | इन्हें उन्होंने 'इंटरस्टीशियम' नाम दिया है |

वैज्ञानिकों के मुताबिक, 'इंटरस्टीशियम' शरीर के बड़े अंगों में से एक है | कहा जा रहा है कि मानव शरीर में इस नए अंग की खोज और उसे पूरी तरह से समझने के बाद वैज्ञानिकों को कैंसर के लिए नया टेस्ट विकसित करने में मदद मिलेगी |

Image result for interstitium


1 Comments