ग
Answered on Jan 6, 2019
स्वादिष्ट मटर पुलाव बनाने की आपको विधि बताते हैं | आप मटर पुलाव में गाजर और मशरूम डालकर भी उसको स्वादिष्ट बना सकते हैं |
सामग्री :-
- बासमती चावल - 2 कप
- हरी मटर - 1 कप
- गाजर - 1 कप (बारीक़ कटी हुई)
- मशरूम - 1 कप (स्लाइस में कटे हुए)
- प्याज - 1 (स्लाइस में कटे हुए )
- तेल - 2 बड़े चम्मच
- देसी घी - 1 बड़ा चम्मच
- गरम मसाला पाउडर - 1 चम्मच
- धनिया पाउडर - 2 छोटे चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- हल्दी - 1 चम्मच
- छोटी इलायची - 4
- जीरा -1 छोटा चम्मच
- हींग - आधा छोटा चम्मच भी कम
- लौंग - 4
- तेज पत्ता - 2 पत्ती
- पानी - आवश्यकता के अनुसार
विधि :-
- सबसे पहले आप कुकर को गैस पर रखें और उसमें तेल डालें और जैसे ही तेल गरम हो जाएं तो उसमें इलायची, लौंग, तेज पत्ता ,हींग, जीरा डालें |
- अब इसके बाद इसमें प्याज डालें और उसको ब्राउन होने तक पकायें | अब इसके बाद मटर, गाजर और मशरूम डालें और उसको अच्छी तरह पकाएं |
- इसके बाद इसमें नमक, लाला मिर्च, धनिया पाउडर और हल्दी डालें और उसके बाद उसको अच्छी तरह मिलाएं |
- अब इसमें चावल डालें और उसको अच्छी तरह सब सब्जियों के साथ मिला लें और आवश्यकता के अनुसार पानी डालें और ऊपर से घी डालकर कुकर का ढक्क्न लगा कर 3 सीटी लगने तक पकने दें |
लीजिये स्वादिष्ट मटर और गाजर वाले चावल तैयार है |

React
