K
Apr 14, 2018
समझ नहीं आता क्या कहे इस देश को आधुनिक या पिछड़ा ? सफल या विफल ? जितना देश आधुनिक होता जा रहा है उतना ही वह पिछड़ गया है | जहा देखो गंदगी,जहा देखो प्लास्टिक फेंका हुआ है | हमारे देश में प्लास्टिक की समस्या इतनी ज्यादा बढ़ती जा रही है कि बहुत मुश्किल है इस समस्या से बाहर आना और अगर हालात ऐसे ही रहे तो साल 2050 तक समंदर में मछलियों से ज्यादा प्लास्टिक की मात्रा होगी |
एक शोध से पता चला है कि हर साल समंदर में प्लास्टिक कचरे की मात्रा बढ़ती जा रही है | और ऐसा होता रहा तो आने वाले सालों में समंदर में प्लास्टिक का कचरा समुद्री जीवों से भी ज्यादा अधिक होगा, खासकर मछलियों को बहुत ज्यादा नुकसान होगा |
बताया जा रहा है कि हालिया रिसर्च में पता चला है कि समंदर में 50 लाख करोड़ प्लास्टिक कचरा है | इसमें से 2,69,000 टन समंदर की सतह पर है | जबकि गहरे समंदर में प्रति वर्ग किलोमीटर 4 बिलियन माइक्रो फाइबर हैं, जो और भी बड़ा खतरा हैं |

34






