Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
A
May 15, 2019food-cooking

मेरे बच्चे को चॉकलेट का स्वाद बहुत पसंद है। चॉकलेट से क्या कुछ नया बनाया जा सकता है?

1 Answers
2

@gitapamdeya4828May 15, 2019

चॉकलेट तो लगभग हर बच्चे का फेवरेट है। चॉकलेट से कई चीजें बनाई जा सकती हैं, जिनमें से कुछ हेल्दी भी हैं। आप चाहें तो इन डिशेज को मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं। वे आपकी तारीफों के पुल बांधते नहीं थकेंगे।


Article image (courtesy-Vicki Robin)


चॉकलेट स्मूदी विद केक

Article image (courtesy-Dishing Delish)

सामग्री : 2 कप क्रीम, डार्क चॉकलेट, कॉफी पाउडर, 2 बड़े चम्मच चीनी और चॉकलेट फ्लेवर केक

विधि : डार्क चॉकलेट को बारीक कस लें। अब इसे किसी बर्तन में डालकर धीमी आंच पर चढ़ा दें। इसमें क्रीम भी मिला दें। जब तक चॉकलेट घुल न जाए, चलाते रहें। फिर इसे ठंडा होने के लिए अलग रख दें। सर्विग डिश में चॉकलेट केक को डाल दें। इस पर कॉफी पाउडर छिड़क दें। क्रीम में चीनी मिलाकर इसे चॉकलेट केक पर डाल दें। फ्रिज में ठंडा होने के लिए 4-5 घंटे रख दें।

Article image (courtesy-Sify Bawarchi)

चॉकलेट लड्डू

सामग्री : 1 कटोरी सूजी, 1 कटोरी खोया, 2 कटोरी चीनी, थोड़ा सा दूध, 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर, 1 कटोरी बूरा, चॉकलेट के टुकड़े

विधि : कड़ाही में खोया को ठीक से सेंक लें। चॉकलेट को अलग बर्तन में पिघला लें। जब खोया ठंडा हो जाए तो इसमें सारी सामग्री मिलाकर लड्डू तैयार कर लें। अंत में नारियल के बूरे को लड्डू पर लपेट दें। बच्चों को यह लड्डू विशेष तौर पर पसंद आएगी।


0
1