आर्थर गल्लीगां के नेतृत्व में मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने भारत का दौरा किया था और मैच मुम्बई के बॉम्बे जिमखाना पर खेला गया था | जिसमें सीके नायडू ने 116 मिनट में 153 रनों की पारी भी खेली थी | उस मैच में इन्होंने 11 छक्के भी लगाए थे जिसमें एक छक्का बॉम्बे जिमखाना की छत पर जाकर गिरा था | इसके बाद एमसीसी ने इन्हें चांदी का एक बैट पुरस्कार में दिया था | नायडू को भारत सरकार ने 1956 में भारत के द्वितीय सर्वोच्च पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया था | इन्होंने अपने टेस्ट करियर में कुल 7 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 25 की औसत से 350 रन बनाए थे, जिसमें 2 हाफ सेंचुरी भी जड़ी थी | साथ ही इन्होंने गेंदबाजी करते हुए 9 विकेट भी लिए थे |

